{"_id":"5e5fea868ebc3ec55a389356","slug":"a-man-died-in-train-accident-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तीन दोस्त, पीछे से आ गई ट्रेन, जान देकर युवक ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तीन दोस्त, पीछे से आ गई ट्रेन, जान देकर युवक ने बचाया
Wed, 04 Mar 2020 11:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जमा भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोलेवाल पुल के नीचे दिल्ली रेलवे लाइन पर बुधवार की दोपहर को शराब पीने के बाद चार दोस्त रेलवे लाइन पर चलने लगे। अपने तीन दोस्तों को बचाने के चक्कर में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे में मृतक के तीन दोस्त बच गए। हालांकि एक युवक का हाथ कट गया। घटना के बाद मृतक के दोस्त भाग निकले। घायल को सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। जीआरपी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन के पास में ही शराब का ठेका है और चिकन की दुकानें हैं। बुधवार की दोपहर को चार दोस्त शराब के नशे में रेलवे लाइन पर चले गए। इसी दौरान पीछे से जम्मू से दिल्ली जाने वाले दुर्ग जम्मू तवी एक्सप्रेस आ रही थी। अपने तीन दोस्तों को रेलवे लाइन पर जाते और पीछे से ट्रेन आती देख युवक भागता हुआ उन्हें हटाने गया।
विज्ञापन
युवक ने दो दोस्तों को धक्का दे दिया और खुद ट्रेन के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत गई। उसका एक दोस्त भी ट्रेन के नीचे आ गया। इससे उसका एक हाथ कट गया। एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि जो युवक बच गए थे, वह फरार हो गए। घायल की हालत गंभीर होने के कारण कुछ बता नहीं पा रहा है। अभी तक मृतक और घायल की पहचान नहीं हुई है। पुलिस घायल के ठीक होने का इंतजार कर रही है। इसके अलावा मृतक के बारे में भी पता किया जा रहा है। देखने में दोनो प्रवासी मजदूर है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन