फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a man Call to President office and says bombs are built in our neighborhood

राष्ट्रपति कार्यालय में आया फोन, युवक बोला-हमारे पड़ोस में बनते हैं बम...सच्चाई ने सबसे होश उड़ा दिए

Wed, 26 Dec 2018 09:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
a man Call to President office and says bombs are built in our neighborhood
call

रात सवा नौ बजे राष्ट्रपति कार्यालय का फोन बजा। फोन पर युवक ने कहा हमारे पड़ोस में बम बनाए जा रहे हैं। इसके बाद पूरे प्रशासन और राष्ट्रपति कार्यालय में हड़कंप मच गया। लेकिन सच्चाई जब सामने आई तो सभी को होश उड़ गए। मामला हरियाणा के हिसार का है। यहां के रहने वाले एक युवक ने राष्ट्रपति कार्यालय को फोन किया और कहा कि हमारे पड़ोस में बम बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह सुनते ही प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी युवक शिव नगर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय दिवांक को हिरासत में ले लिया। जांच में आरोपी युवक मानसिक रोगी मिला, जिसका पांच साल से इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के इलाज के कागजात जांचने व नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया।  
विज्ञापन


देर रात किया था राष्ट्रपति ऑॅफिस में फोन
आरोपी दिवांक ने सोमवार रात सवा नौ बजे राष्ट्रपति भवन के लैंडलाइन नंबर पर अपने मोबाइल से फोन कर दिया। दिवांक ने बताया कि उनके पड़ोस में बम बनाए जा रहे हैं। यह सुनते ही राष्ट्रपति भवन के आला अधिकारी भी सकते में आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत मामला चंडीगढ़ भेज दिया। चंडीगढ़ से मामला तुरंत हिसार पुलिस व सीआईडी को भेजा गया। सूचना मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

a man Call to President office and says bombs are built in our neighborhood
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने जांच करते हुए उस नंबर को ट्रेस किया, जिससे फोन आया था। जांच करते हुए पुलिस सूर्य नगर की शिव कॉलोनी में करीब साढ़े नौ बजे ही पहुंच गई। वहां से पुलिस ने आरोपी दिवांक को हिरासत में ले लिया। दिवांक के परिजनों से बातचीत के बाद पुलिस को पता चला कि वह पिछले पांच साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। दिवांक का पिछले पांच साल से इलाज भी चल रहा है। मंगलवार सुबह सूर्य नगर चौकी पुलिस ने आरोपी दिवांक का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

सोमवार देर रात अज्ञात द्वारा राष्ट्रपति भवन में बम बनाने के बारे में सूचना देने की जानकारी मिली थी। जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के इलाज के कागजात जांचने व उसका मेडिकल करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।-एसआई मनमोहन सिंह, सूर्य नगर पुलिस चौकी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed