फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Attempts Suicide During Jan Aashirwad Yatra In Sonipat

सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, बचाने आए नौ अन्य झुलसे

Mon, 26 Aug 2019 01:49 PM IST
ajay kumar अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Aug 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
A Man Attempts Suicide During Jan Aashirwad Yatra In Sonipat
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने सीएम सुरक्षा को भेद आत्मदाह का प्रयास किया है। पीड़ित अपने बच्चों के लिए ग्रुप डी की नौकरी की मांग कर रहा था। सरकार का कहना है कि उक्त व्यक्ति नियमों से अलग हट कर नौकरी की मांग कर रहा था। घटना में नौ अन्य लोग भी झुलस गए हैं। सभी का उपचार सरकारी खर्च पर करवाया जा रहा है। गांव राठधना के पास एक ग्रामीण खुद को आग लगाकर सीएम के रथ की तरफ दौड़ पड़ा।
विज्ञापन


मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा और आग पर काबू पाया। इस दौरान काफिले में शामिल व उसे बचाने का प्रयास करने वाले नौ अन्य लोग झुलस गए। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद मंत्री से लेकर प्रशासनिक अमला बचाव कार्य में जुटा है। झुलसे हुए लोगों को सरकारी जीप और निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। आत्मदाह का प्रयास करने वाला व्यक्ति परिजनों को ग्रुप डी में नौकरी नहीं मिलने से आहत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार को सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा राई विस क्षेत्र में शुरू हुई थी, जब साढ़े 11 बजे यात्रा गांव राठधना में पहुंची तो यहां पर भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण सीएम के स्वागत के लिए मौजूद थे। सीएम के भाषण के बाद अचानक भीड़ से धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे भगदड़ मच गई। एक व्यक्ति खुद आग लगाकर सीएम के रथ की तरफ भाग रहा था, जिस पर उसे बचाने के लिए भीड़ उसकी तरफ दौड़ पड़ी। वहीं उसे बचाने के दौरान नौ अन्य लोग भी झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान मूलरूप से गांव राठधना फिलहाल देव नगर सोनीपत निवासी राजेश उर्फ राजू (45) के रूप में हुई। वह 12 साल से देव नगर में रह रहा है। घटना के बाद सीएम सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी राजेश को गाड़ी में लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। वहीं अन्य घायलों के बचाव के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्वयं मंत्री कविता जैन भी जुट गई। घायलों को सरकारी व निजी वाहनों में सामान्य अस्पताल में लाया गया।
 

झुलसे हुए लोगों की पहचान गांव बेगा निवासी चांदराम, प्रदीप और प्रदीप कुमार, गांव कैलाना निवासी रघबीर व उसके चाचा रणधीर, गांव राठधना निवासी मुकेश व कुलदीप के रूप में हुई। वार्ड पार्षद संजय व गांव राठधना का हवा सिंह भी झुलस गए। गंभीर हालत के चलते राजेश व मांगेराम को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मंत्री कविता जैन, डीसी अंशज सिंह व एसडीएम विजय सिंह अस्पताल में पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना।

मंत्री कविता जैन ने सभी घायलों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। अस्पताल में उपचाराधीन राजेश ने बताया कि उसके परिजनों को ग्रुप डी में नौकरी नहीं दी गई, जबकि सीएम ने नौकरी देने के लिए स्वयं कहा था। जिसके चलते ही उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसे आत्महत्या के प्रयास के लिए किसी ने उकसाया तो नहीं था।
 
मंत्री बोली भाजपा ने बरती पारदर्शिता
सरकार नौकरियों में पारदर्शिता बरत रही है। हम नियमों के विरुद्ध नहीं जा सकते। फिलहाल हमारी यह प्राथमिकता है कि घायलों को उचित इलाज मिले। पीड़ित ने परिजनों को नौकरी नहीं मिलने की बात कही है। भाजपा सरकार ने सदैव नौकरी देने में पारदर्शिता बरती है। ऐसे में आत्मदाह के प्रयास का कदम उठाना सही नहीं है।

सीएम की जनसभा के बाद एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया है, जिसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी सोनीपत।
 
उपचाराधीन व्यक्ति ने जो बयान दिया है वह यह है कि मैं सीएम साहब से नौकरी मांगने गया था, लेकन सीएम ने यह कहा कि भर्ती मेरिट के आधार पर होगी। जहां तक मुझे जानकारी है यह व्यक्ति नियमों से परे नौकरी मांग रहा था।
डीसी सोनीपत, अंशज सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed