{"_id":"3763005caac918a7b6595a5d55579110","slug":"a-machine-that-will-cure-milk-for-a-long-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी मशीन, दूध नहीं उबालोगे तो भी फटेगा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी मशीन, दूध नहीं उबालोगे तो भी फटेगा नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
Updated Tue, 04 Aug 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी मशीन इजाद की है, जो दूध को ठंडा रखेगी। यानि, दूध न उबाल पाने की स्थिति और बिना बिजली के भी अब रहेगा दूध बिलकुल सही। यह मशीन कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डॉ. अमनदीप शर्मा ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना प्रोजेक्ट के तहत बनाई है
विज्ञापन
डॉ. शर्मा ने बताया कि पंजाब में डेयरी फार्मिंग बहुत तेजी से विकसित हो रही है। छोटे किसानों को दूध संभालने में मुश्किल आती है। उन्हें दूध केंद्रों में दूध डालने के लिए दो बार जाना पड़ता है। भोजन सुरक्षा मापदंडों के नए नियमों के मुताबिक दूध का तापमान चार डिग्री तक लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
इन जरूरतों को ध्यान में रखकर ही यह मशीन तैयार की गई है। दूध को मशीन में दो घंटे रखने से यह दूध का तापमान चार डिग्री पर ले आती है जो बारह घंटे बरकरार रहता है।
विज्ञापन
इस मशीन से किसानों को दूध खराब होने की समस्या से राहत मिलेगी। यूनिवर्सिटी के उपकुलपति डॉ. अमरजीत सिंह नंदा ने इस कार्य की सराहना की और मशीन बनाने के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी।