{"_id":"641750011c2c57df520bf9d3","slug":"a-large-number-of-security-forces-deployed-in-amritpal-singh-village-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पुलिस ने की अमृतपाल के गांव की किलेबंदी, हर आने जाने वाले पर निगाह, भारी सुरक्षाबल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पुलिस ने की अमृतपाल के गांव की किलेबंदी, हर आने जाने वाले पर निगाह, भारी सुरक्षाबल तैनात
Sun, 19 Mar 2023 11:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:58 PM IST
सार
जल्लूपुर निवासी हरजीत सिंह और अमरीक सिंह ने कहा कि अमृतपाल युवाओं को धर्म के साथ जोड़ रहा है। यह सरकार और पुलिस को पसंद नहीं है। वे पूरी तरह अमृतपाल के साथ हैं। पुलिस अगर अमृतपाल को पकड़ती है तो वह इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
तैनात सुरक्षा बल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद से पूरे सूबे में स्थिति तनावपूर्ण है। सबसे ज्यादा तनाव अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा में है। बीते 36 घंटों से पूरे गांव पर कड़ा पहरा है। भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है।
विज्ञापन
जल्लूपुर खेड़ा के रास्तों पर जगह-जगह पर नाके लगे हैं। हर आने जाने वाले पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगाह है। इसी बीच, रविवार को भी सुरक्षा एजेंसियों ने अमृतपाल के घर की तलाश ली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। इसके अलावा गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपाल का घर।
जल्लूपुर निवासी हरजीत सिंह और अमरीक सिंह ने कहा कि अमृतपाल युवाओं को धर्म के साथ जोड़ रहा है। यह सरकार और पुलिस को पसंद नहीं है। वे पूरी तरह अमृतपाल के साथ हैं। पुलिस अगर अमृतपाल को पकड़ती है तो वह इसका विरोध करेंगे। पंजाब पुलिस ने जल्लूपुर खेड़ा एवं आसपास के इलाकों में रविवार को सर्च ऑपरेशन और फ्लैग मार्च निकाला।
उधर, श्री हरमंदिर साहिब जी के आसपास, विरासती मार्ग व शहर के अलग-अलग स्थानों पर भी पुलिस ने नाके लगे हैं। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीब छह समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए समर्थकों को कहां ले जाया गया है, इस पर कोई जानकारी नहीं दी की गई। अमृतसर के हर एंट्री प्वाइंट पर जांच की जा रही है।