फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A high-speed car hit two friends riding a bicycle, one dead

तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 02 Jan 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
A high-speed car hit two friends riding a bicycle, one dead
चंडीगढ़। सेक्टर-33/34 की विभाजित सड़क पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने खाना बनाने का काम करने वाले साइकिल सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का बांए पैर में फ्रैक्चर आ गया। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों दोस्त काम से छुट्टी के बाद अपनी अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान बुड़ैल निवासी नरेश (23) और घायल की पहचान विभास (19) के रूप में हुई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से बिहार के रहने वाले घायल विभास (19) ने बताया कि वह बुड़ैल में अपने भाई के साथ रहता है। वह और मूलरूप से नेपाल निवासी उसका दोस्त नरेश सेक्टर-34 स्थित एक फास्ट फूड की दुकान पर खाना बनाने का काम करते हैं। बीती बुधवार रात काम से छुट्टी के बाद दोनों अपनी-अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

विभास ने बताया कि जब दोनों सेक्टर-33/34 की विभाजित सड़क पर पहुंचे तो तेज रफ्तार एक कार ने दोनों को पीछे से जोरदर टक्कर मार दी। इससे नरेश बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने दोनों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विभास के बाएं पैर में फ्रैक्चर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि नरेश के दो बेटे हैं, वह हाल ही में फास्ट फूड की दुकान पर काम पर लगा था। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने विभास के बयान के आधार पर जांच के बाद अब मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपी चालक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed