Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A high-level bridge will be built over the Sukhna Choe; it will be completed in 12 months.

Chandigarh News: सुखना चो पर बनेगा हाईलेवल पुल, 12 महीने में होगा तैयार

Wed, 04 Nov 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A high-level bridge will be built over the Sukhna Choe; it will be completed in 12 months.
चंडीगढ़। मनीमाजरा से सेक्टर-26 आने-जाने वाले लोगों को जल्द ही जाम और बरसात में रास्ता बंद होने की समस्या से राहत मिलेगी। चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल ने मंगलवार को बापूधाम स्थित सुखना चो पर बनने वाले हाईलेवल पुल का शिलान्यास किया। करीब 12.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना को 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। समारोह में चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मानसून में भी नहीं थमेगी आवाजाही
बापूधाम के पास मौजूदा कॉजवे संकरा होने के कारण व्यस्त समय में जाम लगता है। मानसून में सुखना झील का जलस्तर बढ़ने और फ्लडगेट खोले जाने पर चो में पानी का बहाव तेज हो जाता है। इससे निचला रास्ता जलमग्न होने पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ती है। लोगों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है और वैकल्पिक मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। हाईलेवल पुल बनने से सालभर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की उम्मीद है।
विज्ञापन

450 मीटर लंबा होगा पूरा प्रोजेक्ट
परियोजना के तहत कुल 450 मीटर लंबे सड़क मार्ग का निर्माण होगा। इसमें 57 मीटर लंबा हाईलेवल पुल और दोनों ओर एप्रोच रोड बनाई जाएंगी। पुल को मौजूदा फोरलेन सड़कों से जोड़ा जाएगा। दोनों कैरेजवे की चौड़ाई 9.50 मीटर होगी। इसके अलावा पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों के लिए अलग ट्रैक भी बनाया जाएगा। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम होने के साथ पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों की सुरक्षा भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed