{"_id":"6935e797029cba22d008e064","slug":"a-grand-installation-of-the-shivalinga-and-the-shiva-family-at-the-shri-badri-narayan-temple-chandigarh-news-c-71-1-spkl1025-136571-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: श्री बद्री नारायण मंदिर में शिवलिंग व शिव परिवार की भव्य स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: श्री बद्री नारायण मंदिर में शिवलिंग व शिव परिवार की भव्य स्थापना
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना के श्री बद्री नारायण मंदिर में शिवलिंग और शिव परिवार की स्थापना बड़े विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़नी शुरू हो गई और लगभग 2,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने स्थापना दिवस पर पहुंचकर दर्शन किए।
नारायण दास शर्मा, अनिल सरीन, सुनीता सरीन और परिवार चंद सरीन द्वारा करवाए गए इस आयोजन में स्वामी बाल योगी महाराज ने अपने कर-कमलों से शिवलिंग और शिव परिवार की स्थापना की। इससे पहले पंडित किशोरी लाल शास्त्री और अन्य पंडितों ने हवन कराते हुए पूर्ण वैदिक विधि से स्थापना प्रक्रिया को सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में कमेटी के सदस्य नरेश शर्मा, सुरेश कुमार गर्ग, सत्यनारायण शर्मा, शिवचरण शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, रॉकी बब्बर, कमल अत्री, प्रदीप बट्टू, महिला मंडल सहित कई भक्त मौजूद रहे। अंत में आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भजनों से वातावरण हुआ सरोाबर
कार्यक्रम के दौरान जय भवानी संकीर्तन मंडल, सोहाना ने विनोद शर्मा की अध्यक्षता में शिव भजनों का सुंदर गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा। श्री बद्री नारायण वेलफेयर कमेटी के प्रवक्ता सुरेश कुमार गर्ग ने बताया कि प्रभु श्रीराम की कृपा से मंदिर में श्री राम कथा संपन्न हुई।