फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A farmer from Ludhiana, who does not burn stubble

अधिक मुनाफे के लिए पराली को इस किसान ने बनाया हथियार, बिना जलाए जमकर हो रही आमदनी

Tue, 16 Oct 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Tue, 16 Oct 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
A farmer from Ludhiana, who does not burn stubble
पराली जलाना

पराली प्रबंधन पंजाब की बड़ी समस्या है। पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए सरकार किसानों को कई तरह की सहूलियतें दे रही है। लेकिन कई ऐसे किसान हैं जो अपने स्तर पर पराली प्रबंधन का बेहतरीन नमूना पेश कर रहे हैं। ऐसे ही एक किसान हैं लुधियाना के जसप्रीत सिंह गिल। गांव गालिब खुर्द के रहने वाले जसप्रीत सिंह आधुनिक सोच वाले किसान हैं। वो गेहूं की बिजाई हैपी सीडर से करके वातावरण की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया है। 

विज्ञापन


यह किसान धान की पराली को जलाये बिना गेहूं की बिजाई हैपी सीडर से करके अपने समय, तेल की बचत के साथ ही अधिक मुनाफा भी प्राप्त कर रहा है। मैट्रिक पास जसप्रीत सिंह ने आधुनिक खेती अपना कर अपनी आर्थिक स्थिति को ही मजबूत नहीं किया बल्कि अपने इलाके के लोगों का मार्गदर्शक भी बने। जसप्रीत सिंह के अनुसार उसका वातावरण से मोह होने के कारण धान की पराली को जलाने का मन नहीं करता था।
विज्ञापन


 इसलिए उसने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मशीनरी विभाग में राबता कायम किया। उनकी सलाह से हैपी सीडर का इस्तेमाल शुरू किया। जिसके बाद गेहूं की फसल का झाड़ काफी अच्छा रहा। इसलिए वह पिछले कुछ समय से गेहूं की सीधी बिजाई कर रहा है और लोगो को प्रेरित भी कर रहा है। हैपी सीडर से बिजाई की फसल का झाड़ अधिक होता है, दाने मोटे और क्वालिटी बहुत बढ़िया होती है। हैपी सीडर के इस्तेमाल से संतुष्ट होकर इस साल कुछ अन्य किसानों ने मिलकर एक हैपी सीडर मशीन खरीद ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जसप्रीत सिंह संत भगवान पूरी किसान क्लब गालिब खुर्द का प्रधान है। वह एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के किसान क्लब तथा सपना क्लब का मेंबर भी है। अपनी सूझबूझ और कुशलता से वह लोगों को फसल में क्रांति के लिए प्रेरित भी कर रहा है। उनका मानना है कि किसानों को आधुनिक खेती की तरफ आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed