फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A case of negligence came to light in a government hospital of Patiala

गजबः संगरूर के युवक का शव यूपी के लोगों को सौंपा, अब फोन कर वापस मंगवा रही पुलिस

Thu, 13 Feb 2020 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Feb 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
A case of negligence came to light in a government hospital of Patiala
सांकेतिक तस्वीर।

मालवा के जाने-माने अस्पतालों में शुमार सरकारी राजिंदरा अस्पताल में बुधवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। अस्पताल ने संगरूर के एक युवक का शव उसके परिजनों की जगह किसी अन्य मृतक के घरवालों को सौंप दिया। जब युवक के परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव वापस मंगाया। खबर लिखे जाने तक मामले में जांच चल रही थी कि गलती किसकी है।

विज्ञापन


सरकारी राजिंदरा अस्पताल पुलिस चौकी के इंचार्ज जपनाम सिंह ने बताया कि मंगलवार को संगरूर की अजीत नगर बस्ती से फौजी सिंह (30) को लाया गया था। उसने जहर निगल लिया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस केस होने के कारण शव का पोस्टमार्टम होना था। बुधवार सुबह जब फौजी सिंह के परिजन शव लेने के लिए अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि फौजी सिंह के शव की गलत शिनाख्त करके यूपी के जिला गोंडा के रहने वाले कुछ लोगों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात ही वह लोग शव को लेकर गोंडा के लिए रवाना हो गए थे। गौरतलब है कि गोंडा का रहने वाला राम कुमार पटियाला के कस्बा देवीगढ़ में किसी जमींदार के पास काम करता था। उसकी जहर खाने से मंगलवार को मौत हो गई थी। राम कुमार के परिजन गलत शिनाख्त के कारण राम कुमार की जगह फौजी सिंह का शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजी सिंह के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फोन करके फौजी सिंह के शव को वापस मंगाया है जो जल्द पटियाला पहुंच जाएगा। राजिंदरा चौकी इंचार्ज ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। जिसकी भी गलती होगी उसके खिलाफ जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed