फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A BJP leader's audio viral making pressure for job

हरियाणाः चहेतों को नौकरी के लिए दबाव बनाते एक भाजपा नेता का ऑडियो वायरल

Thu, 02 Aug 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिहोवा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिहोवा (हरियाणा) Updated Thu, 02 Aug 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
A BJP leader's audio viral making pressure for job
सांकेतिक तस्वीर
स्वास्थ्य विभाग में आउट सोर्सिंग पर चहेतों को नौकरी देने का दबाव बनाने का भाजपा नेता का एक और ऑडियो वायरल हुआ है। 23 सेकेंड के ऑडियो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एक भाजपा नेता से कर्मचारियों की लिस्ट के बारे में आदेश देने की बात कह रहे हैं। भाजपा नेता लिस्ट को कल भेजने की बात कह रहा है। दूसरी आवाज एक चर्चित अधिकारी के बेटे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं की चहेतों को नौकरी पर रखने की ऑडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप है। भाजपा की ओर से अभी तक मामले में कोई बयान नहीं आया है। मामले में बातचीत के लिए भाजपा नेता और अन्य को बार-बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। नौकरी के लिए दबाव बनाने वाले इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से भाजपा फिर विवादों में आ गई है। विपक्ष के अलावा पार्टी के नेता भी हमलावर हैं। 
विज्ञापन


मैंने ऑडियो वायरल नहीं किया है। चहेतों को नौकरी पर रखने के लिए भाजपा नेता मुझ पर अनावश्यक दबाव बना रहा था। अपनी सेफ्टी के लिए अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है और कार्रवाई की मांग की है। - ललित कलशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरियों को लेकर वायरल सभी ऑडियो सौ फीसदी सही हैं। इन मामलों में सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जाहिर है कि सरकार भ्रष्टाचारियों को बचा रही है। सरकार सच्चे को झूठा साबित करने पर तुली है। मेरी पहली ऑडियो में भी पैसे देकर नौकरियां देने की बात कही गई थी। अब ताजा ऑडियो ने उसकी पुष्टि की है। - बलबीर सैनी, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता


आए दिन भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं। अब तो भाजपा के नेता कच्ची नौकरियों में भी पैसे का लेन-देन कर रहे हैं। आए दिन वायरल हो रहे ऑडियो सरकार की पारदर्शिता की पोल खोल रहे हैं, फिर भी सरकार मामलों को दबा रही है। - जसविंद्र संधू, इनेलो विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed