{"_id":"652986862c0af9399e02eb15","slug":"9th-class-student-had-posted-objectionable-pictures-of-nine-girl-students-on-social-media-in-chandigarh-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: दबोचा गया AI से छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीर बना सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला, बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: दबोचा गया AI से छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीर बना सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला, बड़ा खुलासा
Fri, 13 Oct 2023 11:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:36 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो मिले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि छात्र ने यह कृत्य क्यों किया। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि रोमांच के लिए ऐसा किया था। वहीं, छात्र को यह नहीं पता था कि ऐसा करना संगीन अपराध है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी स्नैपचैट आईडी बनाकर चंडीगढ़ के एक स्कूल की नौ छात्राओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने स्कूल के ही 9वीं के 13 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वह मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है जिससे आपत्तिजनक फोटो अपलोड की गई थी। मोबाइल को सीएफएसएल में जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो मिले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि छात्र ने यह कृत्य क्यों किया। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि रोमांच के लिए ऐसा किया था। वहीं, छात्र को यह नहीं पता था कि ऐसा करना संगीन अपराध है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक छात्र की किसी से कोई रंजिश की बात सामने नहीं आई है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67ए और पोक्सो एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। बता दें कि सेक्टर-11 थाना क्षेत्र के एक नामी स्कूल की नौ छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गई थीं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद ली गई थी।
विज्ञापन
यह मामला सामने आने के बाद साइबर सेल की मदद से संबंधित आईडी हटा दी गई थी। इससे पहले स्कूल के आधिकारिक पोर्टल से छात्राओं की तस्वीरों को चुराने के बाद उनके साथ छेड़छाड़ करने के बाद स्नैपचैट पर अपलोड किया गया था। इस घटना के बाद बीते बुधवार को पुलिस मुख्यालय में एसएसपी को कुछ छात्राओं के परिजन और स्कूल के शिक्षक शिकायत देने पहुंचे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मामला दर्ज किया और आईडी को हटवाया था।