{"_id":"6b41168243f6d06389b24f1b9ff8b3ed","slug":"98-indians-return-back-from-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक से सकुशल वापस लौटे 98 भारतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इराक से सकुशल वापस लौटे 98 भारतीय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Jul 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में फंसे हरियाणा के 98 लोग वीरवार को इराक एयरलाइंस के विशेष विमान से सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।
विज्ञापन
हरियाणा भवन दिल्ली के स्थानीय आयुक्त पीके महापात्रा ने हवाई अडडे पर उनकी अगुवाई की और देश में सकुशल वापस लौटने पर स्वागत किया।
विशेष विमान से पहुंचे 98 में से 86 लोगों को हरियाणा रोडवेज की बसों द्वारा उनके घर भेजा गया। जबकि 12 यात्री स्वयं अपने स्तर पर घर चले गए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इराक मे फंसे हरियाणा वासियों और अन्य भारतीयों की सकुशल वापसी की अपील की थी।
इस संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद की पेशकश की गई थी। इसके अलावा, प्रदेश सरकार ने इराक में फंसे लोगों के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया था।
विज्ञापन