चंडीगढ़ का ये हाल : शहर में 3265 संक्रमित मरीज, इनमें से 90 फीसदी का घर में ही चल रहा इलाज
- चंडीगढ़ में बनाए गए 10 में से नौ क्वारंटीन सेंटर अब भी बंद
- स्वास्थ्य विभाग ने कहा- लोग अस्पताल या क्वारंटीन सेंटर आने को तैयार नहीं
- संक्रमण के डर से सहमे लोग इसे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बता रहे लापरवाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस समय 3265 सक्रिय मरीज हैं लेकिन अब भी 90 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को घरों में रखा गया है। स्थिति यह है कि शहर में बनाए गए 10 क्वारंटीन सेंटरों में से महज एक में मरीजों को भर्ती किया गया है जबकि घरों में रह रहे संक्रमित मरीजों से घर के सदस्यों के साथ ही आसपास के लोगों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोग अस्पताल या क्वारंटीन सेंटर आने को तैयार नहीं हैं, वही संक्रमण के डर से सहमे लोग इसे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि तमाम प्रयास के बावजूद भी घर में संक्रमित मरीज के साथ रहने पर मानकों का पालन करना संभव नहीं है। इसके बावजूद होम आइसोलेशन में ज्यादा मरीजों को रखकर संक्रमण की चेन को मजबूत करने का प्रबंध किया जा रहा है।
महज धन्वंतरि में 48 मरीज हैं क्वांटीन
मौजूदा समय में शहर में पूर्व संचालित 10 क्वारंटीन सेंटरों में से महज एक में ही मरीजों को भर्ती किया गया है। धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में 48 मरीज भर्ती हैं। वहां के सभी बेड 10 दिन पहले ही फुल हो चुके हैं। उसके बावजूद अन्य सेंटरों में मरीजों को क्वारंटीन नहीं किया जा रहा है।
शहर में यहां बनाए गए थे क्वारंटीन सेंटर
- पंजाब यूनिवर्सिटी : 4
- धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज : 1
- सूद धर्मशाला : 1
- पंचायत भवन : 1
- पीजीआई : 1
- पार्क व्यू होटल :1
- सेक्टर 48 : 1
यहां इतने मरीज हैं भर्ती
- पीजीआई : 44
- जीएमसीएच-32 : 46
- जीएमएसएच 16 : 96
- धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज- 48
ज्यादातर पॉजिटिव मरीज अब भी अस्पताल या क्वारंटीन सेंटर आने में आनाकानी कर रहे हैं। संक्रमण से बचाव के लिए ऐसे मरीजों को घर पर ही अस्पताल जैसे मानक में आइसोलेशन में रखा जा रहा है। सूद धर्मशाला खुल चुका है और कुछ दिनों में वहां भी मरीज क्वारंटीन होने लगेंगे। -डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक, चंडीगढ़ ।