फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9 year child was bitten in the main market by dog

मेन बाजार में 9 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा

Mon, 21 Sep 2020 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
9 year child was bitten in the main market by dog
बच्चों को कुत्ते के काटने के बारे में बताती मां। - फोटो : p
मनीमाजरा। मनीमाजरा के मेन बाजार में रविवार को एक पालतू कुत्ते ने 9 वर्षीय बच्चे को काट लिया। इससे पहले कई बार मेन बाजार में आवारा कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं। आवारा कुत्तों की वजह से मेन बाजार के व्यापारी काफी परेशान हो रहे हैं। वहीं लोग भी बिना छड़ी के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

बार-बार विभाग को शिकायतें देने के बाद भी अभी तक नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने डॉग बाइट की रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किए हैं। अब वे इसकी शिकायत डीसी को देंगे। इस बारे में चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अंकित अरोड़ा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे कुत्ते ने अभिषेक को काट लिया। तब वह अपनी मां और बहन के साथ बाजार में दवा लेने आया था। तभी पीछे आकर कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया।
विज्ञापन

औरत ने घर में पाले 10 कुत्ते, फिर भी कार्रवाई नहीं
इस बारे में मेन बाजार के दुकानदार तरुण मनचंदा और शाहिद कुरैशी का कहना है कि इससे पहले भी व्यापारी कुत्तों के आतंक की नगर निगम को शिकायत दे चुके हैं पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाजार में एक औरत ने अपने घर में 10 कुत्तों को पाल रखा है। नगर निगम के कर्मचारी उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed