फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9 Woman Branches of SBI Soon in Chandigarh

चंडीगढ़ रीजन में एसबीआई खोलेगा 9 महिला शाखाएं

Sun, 09 Mar 2014 12:52 PM IST
सीमा एस आनंद/अमर उजाला, चंडीगढ़
सीमा एस आनंद/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Mar 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
9 Woman Branches of SBI Soon in Chandigarh
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस रीजन में 9 संपूर्ण महिला शाखाएं और शुरू करने जा रहा है। यह घोषणा बैंक के महाप्रबंधक लिंगराज महापात्र में महिला दिवस पर आयोजित समारोह में की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई शाखाएं चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में खोली जाएंगी। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की पांच महिलाओं को भी उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इनमें तीन ट्राईसिटी की हैं। मंच संचालन एसबीआई की लेंग्वेज विभाग की स्मृति ने किया।
विज्ञापन


इनका किया सम्मान
डॉ. शालमोली भट्टाचार्य
पीजीआई के बायो फिजिक्स की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शालमोली भट्टाचार्य स्टेम सेल्स को अलग करने की एक नई तकनीक खोजी। उन्होंने अक्ल दाढ़ से स्टेम सेल अलग किए। इनका इस्तेमाल रूट कैनाल ट्रीटमेंट में पल्प कैपिंग में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगति गुप्ता

प्रगति गुप्ता अपने माता-पिता की चार बेटियों में से एक हैं। वे प्रगति स्टील में पार्टनर हैं। अपने भाई के साथ मिलकर उन्होंने पिता के छोड़े गए बिजनेस को नई ऊंचाई दी। उनकी फर्म चंडीगढ़ में तेज गति के रेलवे ट्रेक का निर्माण कर रही है।

संगीता गुप्ता

मोहाली फेज चार निवासी संगीता गुप्ता थिएटर का एक जाना-माना नाम हैं। 500 से ज्यादा परफार्मेंस दी चुकी हैं। वह पिछले 14 साल से रूपक कला एंड वेलफेयर सोसाइटी के नाम से एक एनजीओ भी चला रही हैं।

शिल्पा शर्मा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एक दूरदराज के गांव की शिल्पा शर्मा को उनके हौसले के लिए सम्मानित किया गया। स्कूल जाते वक्त उनके भाई को तेंदुए ने पकड़ लिया था। शिल्पा ने सिर्फ स्कूल बैग के सहारे तेंदुए पर हमला बोल कर भगा दिया और अपने भाई को बचाया।


पूजा शर्मा
हिमाचल प्रदेश में एनजीओ चलाती हैं। वह ग्रामीण विकास मंत्रालय में रह चुकी हैं लेकिन सेवा भावना के चलते नौकरी छोड़ कर समाज सेवा से जुड़ीं। वह हिमाचल प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed