ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में यात्रियों की भागमभाग को लेकर रेलवे ने कमर कसनी शुरू कर दी है। अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने नौ समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
यह ट्रेनें कुल 728 फेरे लगाएंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन संख्या 04401 आनंद विहार टर्मिनल-वैष्णो देवी कटरा के बीच सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कुल 78 फेरे लगाएगी।
यह 2 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। यह आनंद विहार से सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रात 9 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे कटरा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04402 वैष्णो देवी कटरा से आनंद विहार के लिए प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, चक्की बैंक और जम्मूतवी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
इन रुटों पर रेलवे चलाएग स्पेशन ट्रेन
इसके साथ ही एक साप्ताहिक ट्रेन 044404/04403 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ के बीच चलेगी। एक अन्य ट्रेन लखनऊ के लिए 4406/4405 नई दिल्ली से भी चलेगी। वहीं, ट्रेन (04921/04922) सहारनपुर-अंबाला कैंट-सहारनपुर दैनिक एमईएमयू ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04924/04923 नंगलडैम-लखनऊ-नंगलडैम साप्ताहिक ट्रेन चलेगी।
ट्रेन संख्या 04926/04925 चंडीगढ़-लुधियाना-चंडीगढ़ के बीच चलेगी। एक अन्य साप्ताहिक ट्रेन (04928/04927) चंडीगढ़-वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच चलेगी। इसी तरह (04941/04942) लखनऊ-माता वैष्णो देवी कटरा-लखनऊ के बीच भी चलेगी। ट्रेन संख्या 04941 लखनऊ-माता वैष्णो देवी ट्रेन 2 अप्रैल से 26 जून के बीच चलेगी।
लखनऊ से यह प्रत्येक सोमवार और वृहस्पतिवार को शाम 5:35 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 1 बजे कटरा पहुंचेगी। कटरा से यह प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 12:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रेलवे ने एक अन्य ट्रेन (04992/04991) जम्मूतवी-पठानकोट-जम्मूतवी डीईएमयू स्पेशल ट्रेन भी सप्ताह में पांच दिन चलाने का निर्णय लिया है।