Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9 employees arrested for staging a sit-in protest at ISBT-43

Chandigarh News: आईएसबीटी-43 पर धरना प्रदर्शन देने पर 9 कर्मचारी गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
9 employees arrested for staging a sit-in protest at ISBT-43
चंडीगढ़। आईएसबीटी-43 पर अवैध रूप से धरना प्रदर्शन देने पर पुलिस ने सीटीयू 9 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। बाद में सभी को थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने 16 जून को आईएसबीटी-43 पर धरना प्रदर्शन करने के खिलाफ डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट प्रद्युमन सिंह की शिकायत पर 10 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आईएसबीटी-43 की चौकी इंचार्ज आशा देवी ने पूछताछ के लिए इन्हें चौकी बुलाया था। जिसके बाद 9 कर्मचारी चौकी पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीटीयू विभाग को इन कर्मचारियों की गिरफ्तारी की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार सीटीयू वर्कर्स यूनियन (साझा मोर्चा) ने सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आईएसबीटी पर अवैध रूप से धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के कारण बस सेवाएं प्रभावित हुईं और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद जोगिंदर सिंह (टायरमैन), ओम प्रकाश (ड्राइवर), रविश कुमार (ड्राइवर), मलकीयत सिंह (ड्राइवर), हकम सिंह (कंडक्टर) सुरेंद्र कुमार (ड्राइवर) दिनेश (कंडक्टर) नवीन कुमार (कंडक्टर), धर्मिंदर सिंह राही (ड्राइवर) और अशोक कुमार (ड्राइवर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed