{"_id":"5e9719128ebc3e72f126ced0","slug":"8642-vehicles-seized-during-lockdown-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः लॉकडाउन में महंगा पड़ा बेवजह घूमना, 8642 वाहन जब्त, 12 करोड़ से अधिक जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः लॉकडाउन में महंगा पड़ा बेवजह घूमना, 8642 वाहन जब्त, 12 करोड़ से अधिक जुर्माना
Thu, 16 Apr 2020 01:15 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के पहले चरण के 21 दिनों में हरियाणा में बहुत से लोग ऐसे भी रहे, जो इस दौरान बिना वजह ही अपने इलाकों में घूमते रहे, जबकि सरकार की ओर से उन्हें घरों में ही रहने की सलाह दी गई थी। इन्हीं में हजारों लोग ऐसे भी रहे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा और घर से निकलने का कारण पूछा। मगर जब वे लोग पुलिस के सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो मजबूरन पुलिस को इनके वाहन जब्त कर भारी चालान करना।
विज्ञापन
जबकि वे लोग जिन्होंने पुलिस के सवालों का संतोषजनक जवाब दिया और अपने घर से बाहर निकलने का वाजिब कारण बताया, उन्हें पुलिसकर्मियों ने जाने भी दिया। मगर बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने दिल खोलकर जुर्माना भी ठोका और सरकार के खजाने को करोड़ों रुपये से भर दिया। पहले चरण के लॉकडाउन में पुलिस ने 8642 वाहनों को जब्त किया। ये वे वाहन थे, जिन पर लोग बेवजह घूमने-फिरने निकले थे।
विज्ञापन
पुलिस ने चालकों पर 12.83 करोड़ से अधिक का चालान भी किया। सबसे ज्यादा करनाल जिले में जब्त किए गए। जबकि सबसे ज्यादा जुर्माना पानीपत जिले में वसूला गया। पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि लॉकडाउन के दूसरे चरण में भी पुलिस की ये कार्रवाई जारी रहेगी। लिहाजा कोई भी व्यक्ति बिना वाजिब कारण के घरों से बाहर न निकले। तभी इस महामारी से लड़ने में वे अपना सहयोग दे सकेंगे।
विज्ञापन
जिलों में वाहन जब्त और जुर्माने की स्थिति
- जिला वाहन जब्त जुर्माना रुपये में
- अंबाला 264 6592000
- भिवानी 194 1164000
- दादरी 54 2209400
- फरीदाबाद 733 2530100
- फतेहाबाद 342 8543000
- गुरुग्राम 275 6340400
- हिसार 214 1286000
- हांसी 240 473301
- झज्जर 204 1249300
- जींद 361 1433500
- कैथल 342 2171300
- करनाल 874 16630700
- कुरुक्षेत्र 101 992000
- नारनौल 485 1586600
- नूंह 681 19500
- पलवल 422 12045200
- पंचकूला 139 7031700
- पानीपत 634 19525500
- रेवाड़ी 105 903200
- रोहतक 600 19324800
- सिरसा 719 9305500
- सोनीपत 310 217500
- यमुनानगर 349 6771400
- कुल 8642 128336901