फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   71-year-old man duped of Rs 45 lakh by posing as customs and police officers

Chandigarh News: 71 वर्षीय बुजुर्ग से कस्टम और पुलिस अफसर बनकर ठगे 45 लाख

Wed, 19 Jun 2024 06:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
71-year-old man duped of Rs 45 lakh by posing as customs and police officers
मनीमाजरा। माॅडर्न कांप्लेक्स निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग से ठगों ने कस्टम और पुलिस अफसर बनकर 45 लाख रुपये ठग लिए। इसकी शिकायत बुजुर्ग ने साइबर सेल थाना पुलिस में की है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर गलत पहचान बताने, धाेखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के साथ ठगों ने फेडेक्स कंपनी का कर्मचारी बनकर करीब 45 लाख रुपये की ठगी की है। शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि बीते 26 मई को उन्हें सुबह एक काॅल आई और काॅलर ने खुद को फेडेक्स कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि एक पार्सल पर उनके आधार नंबर की जानकारी है और उनके नाम से किसी मोहम्मद नसीम नामक व्यक्ति को पार्सल भेजा जा रहा है, जिसमें प्रतिबंधित सामान है। कस्टम ने सामान की डिलिवरी रुकवा दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने यह पार्सल नहीं भेजा। ठग ने कहा कि तो वह साइबर पुलिस थाने को शिकायत कर दे। ठग ने तुरंत प्रकाश नामक फर्जी पुलिसकर्मी से बात कराई और उसने भी शिकायतकर्ता को डराते हुए कहा कि मामला गंभीर है। उससे आधार कार्ड की जानकारी लेकर उसे झूठ कहा कि उसके आधार कार्ड नंबर से 4 अकाउंट खुले हुए हैं और मामला मनी लांडरिंग से जुड़ा है। आगे कहा कि मोहम्मद इस्मान नवाब मलिक जेल में है। उनके आधार नंबर से 85 लाख रुपये बाहर भेजे गए हैं। शिकायतकर्ता को डराया गया कि वह गिरफ्तार हो सकता है। उसकी जान को खतरा है। उस पर उनकी नजर है और वह उससे ऑॅडियो-वीडियो काॅल से संपर्क में रहेंगे। अगले दिन किसी फर्जी डीसीपी बलजीत सिंह राजपूत का फोन आया और उसने भी डराया तथा दो नंबर के पैसे की जांच के लिए शिकायतकर्ता का अकाउंट नंबर लिया। इसके बाद शिकायतकर्ता से यह लाखों रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article