फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70th Republic Day 2019, UT Advisor IAS Manoj Parida Hoisted Flag in Prade Ground Chandigarh

#RepublicDay: चंडीगढ़ ने मनाया 70वां गणतंत्र दिवस, एडवाइजर मनोज परिदा ने फहराया तिरंगा

Sun, 27 Jan 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 27 Jan 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
70th Republic Day 2019, UT Advisor IAS Manoj Parida Hoisted Flag in Prade Ground Chandigarh
यूटी एडवाइजर मनोज परिदा
चंडीगढ़ में सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में यूटी प्रशासन की ओर से 70वां गणतंत्र दिवस काफी उत्साह से और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परिदा ने चीफ गेस्ट के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड में चंडीगढ़ पुलिस के जवान शामिल हुये। कार्यक्रम में दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान एडवाइजर मनोज परिदा ने प्रशासन और पुलिस विभाग के दर्जनों कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडवाइजर परिदा ने कहा कि वह चंडीगढ़ को और अधिक सुंदर और स्मार्ट बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए वह शहर में स्मार्ट सिटी केतहत हो रहे कार्यो को रफ्तार देंगे। इसके अलावा परिदा ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को शहर आम जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी मूलभूत सुविधाएं जन जन तक पहुंचाना प्रशासन का दायित्व है। प्रशासन लगातार इस दिशा पर काम कर रहा हैं। महिला सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए आने वाले दिनों और कड़े कदम उठाये जाएंगे। एडवाइजर ने कहा कि हम सब अपनी क्षमता के मुताबिक दायित्वों का निर्वाहन करके गणतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन


राष्ट्रगान से हुआ कार्यक्रम का समापन
शनिवार की सुबह निर्धारित समय पर मुख्य अतिथि एडवाइजर मनोज परिदा परेड ग्राउंड कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद तिरंगा फहरा कर कार्यक्त्रस्म की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और फिर परेड शुरू हुई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के चप्पे चप्पे पर रही सुरक्षा
गणतंत्र दिवस पर यूटी पुलिस विभाग के करीब 1500 पुलिसकर्मी शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। इनमें 13 डीएसपी, 32 इंस्पेक्टर, 281 एनजीओ, हेडकांस्टेबल, 271 कांस्टेबल व 74 महिला पुलिसकर्मी और 225 होमगार्ड जवान शामिल रहे।


स्कूलों में सोमवार को रहेगा अवकाश
विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा रंगारंग और शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने एडवाइजर का मन मोह लिया। बच्चों के कार्यक्रमों से परिदा इतने अधिक प्रभावित हुये कि उन्होंने सोमवार को शहर के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया। अब सभी स्कूल मंगलवार को अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed