फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70th Republic Day 2019, Haryana CM Manohar Lal Khattar Hoisted National Flag in Bheem Stadium

#RepublicDay: हरियाणा में 70वां गणतंत्र दिवस समारोह, CM मनोहर लाल ने फहराया तिरंगा

Sun, 27 Jan 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 27 Jan 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
70th Republic Day 2019, Haryana CM Manohar Lal Khattar Hoisted National Flag in Bheem Stadium
मनोहर लाल ने फहराया तिरंगा
देश ने आज 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। कार्यक्रम का अयोजन भिवानी स्थित भीम स्टेडियम में किया गया। समारोह में मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण से पहले शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन किया। फिर सीएम ने झंडा फहराकर प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सफेद जिप्सी में सवार होकर परेड ग्राउंड का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


सीएम ने राज्य पुलिस कर्मियों की टुकड़ी का निरीक्षण भी किया। एनसीसी की महिला टुकड़ी ने सीएम को सलामी दी। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में मुख्यमंत्री के बैठने के लिए विशेष सिंहासन तैयार करवाया गया था। इस मौके पर सीएम ने लोगों को संबोधित किया और गणतंत्र का महत्व भी बताया। तिरंगा फहराने के बाद 57 करोड़ की 11 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि कार्यक्रम को लेकर भीम स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया था। अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए। शहर भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पांच नाकों से शहर की सीमाओं को सील किया गया था। भीम स्टेडियम की दूरबीन से भी निगरानी की गई। स्टेडियम में कड़ी जांच के बाद ही एंट्री दी गई। तोशाम बाईपास, ऑटो मार्केट, बस स्टैंड के नजदीक मिनी बाईपास, जिला जेल के पास, महम रोड पर नाके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed