70 साल के रिटायर्ड कर्नल ने पत्नी से तलाक मांगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं समय के साथ-साथ पति-पत्नी का रिश्ता और मजबूत होता है। जैसे-जैसे
दोनों ने एडिशनल सेशन जज की कोर्ट में हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तलाक की याचिका दायर की है। कोर्ट ने दोनों को तलाक को लेकर फिर से सोचने के लिए छह महीने का समय दिया है। केस की सुनवाई अब 6 महीने बाद होगी।
आर्मी से रिटायर्ड कर्नल चंडीगढ़ में सेक्टर-36 में रहते हैं। उनके पिता भी सेना से बिग्रेडियर की पोस्ट से सेवानिवृत हुए थे। रिटायर्ड कर्नल की 14 जुलाई 1974 में शादी हुई थी। शादी के वक्त तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ दोनों में विवाद होने लगा।
दंपति में आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते रहते थे। शादी के 16 साल बाद 1990 में पत्नी उनसे अलग रहने लगीं। वर्तमान में वह मोहाली के एक गुरुद्वारे में बने ओल्ड एज होम में रह रही हैं। दंपति की कोई औलाद नहीं है।
अदालत
में पेश हुए बुजुर्ग दंपति ने कोर्ट को बताया कि वह 2 सितंबर 1990 से अलग
रह रहे हैं। रिटायर्ड कर्नल की पत्नी ने खुद की मर्जी से तलाक के लिए सहमति
जताई।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी साल जिला अदालत में एक बुजुर्ग दंपति
ने तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। पति पंजाब सरकार में सरकारी पद से
रिटायर्ड थे, जबकि उसकी पत्नी भी रिटायर्ड अध्यापिका थीं।