फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70 year old retired colonel seeks divorce to wife

70 साल के रिटायर्ड कर्नल ने पत्नी से तलाक मांगा

Thu, 06 Aug 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
70 year old retired colonel seeks divorce to wife

कहते हैं समय के साथ-साथ पति-पत्नी का रिश्ता और मजबूत होता है। जैसे-जैसे

विज्ञापन
उम्र बढ़ती है दोनों एक दूसरे का सहारा बनते हैं और उम्मीद भी। लेकिन, जिला अदालत में इसके विपरीत एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक 70 वर्षीय रिटायर्ड कर्नल ने 63 वर्षीय पत्नी से तलाक मांगा है।

दोनों ने एडिशनल सेशन जज की कोर्ट में हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तलाक की याचिका दायर की है। कोर्ट ने दोनों को तलाक को लेकर फिर से सोचने के लिए छह महीने का समय दिया है। केस की सुनवाई अब 6 महीने बाद होगी।

आर्मी से रिटायर्ड कर्नल चंडीगढ़ में सेक्टर-36 में रहते हैं। उनके पिता भी सेना से बिग्रेडियर की पोस्ट से सेवानिवृत हुए थे। रिटायर्ड कर्नल की 14 जुलाई 1974 में शादी हुई थी। शादी के वक्त तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ दोनों में विवाद होने लगा।

दंपति में आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते रहते थे। शादी के 16 साल बाद 1990 में पत्नी उनसे अलग रहने लगीं। वर्तमान में वह मोहाली के एक गुरुद्वारे में बने ओल्ड एज होम में रह रही हैं। दंपति की कोई औलाद नहीं है।

अदालत में पेश हुए बुजुर्ग दंपति ने कोर्ट को बताया कि वह 2 सितंबर 1990 से अलग रह रहे हैं। रिटायर्ड कर्नल की पत्नी ने खुद की मर्जी से तलाक के लिए सहमति जताई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी साल जिला अदालत में एक बुजुर्ग दंपति ने तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। पति पंजाब सरकार में सरकारी पद से रिटायर्ड थे, जबकि उसकी पत्नी भी रिटायर्ड अध्यापिका थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed