{"_id":"d2ea4ace4c11de6c2dd87b1be2bac62c","slug":"7-ias-officers-and-4-pcs-officers-transffered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सात आईएएस, चार पीसीएस बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सात आईएएस, चार पीसीएस बदले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Aug 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने शनिवार को सात आईएएस व चार पीसीएस अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादले कर दिए।
विज्ञापन
एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार आईएएस अधिकारी अजोय शर्मा को मुख्यमंत्री का विशेष प्रधान सचिव, विपुल उज्जवल को नगर निगम मोगा का आयुक्त, शीना अग्रवाल को रायकोट की एसडीएम, सनयम अग्रवाल को एसडीएम खन्ना, विनीत कुमार को एसडीएम डेरा बाबा नानक, केशव हिंगोमा को एसडीएम फगवाड़ा, सुरभि मलिक को एसडीएम नंगल तैनात किया गया है। पीसीएस अधिकारियों में जगविंदर जीत सिंह ग्रेवाल को डीटीओ गुरदासपुर के साथ ही अतिरिक्त चार्ज एसडीएम बटाला, राहुल छाबा को एडीसी (जनरल) श्री मुक्तसर साहिब, राकेश कुमार पोपली को एस्टेट अधिकारी ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी लुधियाना और रजत ओबरॉय को एसडीएम मुकेरियां तैनात किया गया है।