{"_id":"de43619579b53d2c291e4fc15c7420ac","slug":"7-ias-and-9-hcs-transferred-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 आईएएस और 9 एचसीएस इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 आईएएस और 9 एचसीएस इधर से उधर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Aug 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से सात भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी और नौ हरियाणा सिविल सेवा अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। प्रशासक हुडा, फरीदाबाद सुप्रभा दहिया को अपने वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ पी सी मीणा की प्रशिक्षण अवधि के दौरान आयुक्त नगर निगम फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक व सचिव विजेंद्र कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी प्रकार गुड़गांव नगर निगम के आयुक्त तथा मुख्य प्रशासक माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड, गुड़गांव और लेंड यूज बोर्ड के विशेष सचिव प्रवीण कुमार को मुख्य प्रशासक आवास बोर्ड हरियाणा नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त विकास यादव को गुड़गांव नगरनिगम के आयुक्त तथा मुख्य प्रशासक माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड, गुड़गांव और प्रशासक हुडा गुड़गांव लगाया गया है। हारट्रोन के प्रबंध निदेशक तथा इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव तथा निदेशक और आपूर्ति एवं निपटान विभाग के निदेशक तथा प्रशासकीय सुधार विभाग के विशेष सचिव अशोक सांगवान को अपने वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ रोजगार विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
रोजगार विभाग के निदेशक और गुड़गांव के प्रशासक हुडा फूल चंद मीणा को प्रशासक हुडा फरीदाबाद लगाया गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त सचिव और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग (पदनामित) जे गणेशन को प्रशासक हुडा हिसार लगाया गया है। सिरसा के एडीसी-कम-सीईओ, डीआरडीए शिव प्रसाद को एडीसी-कम-सीईओ, डीआरडीए, सोनीपत और प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल सोनीपत लगाया गया है।
एडीसी-कम-सीईओ, डीआरडीए, सोनीपत और प्रबन्ध निदेशक सहकारी चीनी मिल सोनीपत विरेन्द्र लाठर को सिरसा के एडीसी-कम-सीईओ, डीआरडीए का कार्यभार दिया गया है। हरियाणा रोडवेज गुड़गांव की महाप्रबंधक अंजू चौधरी को सिटी मैजिस्ट्रेट रेवाड़ी नियुक्त किया गया है।
गुड़गांव के संपदा अधिकारी-दो हुडा को नरेंद्र सिंह यादव को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) पीजीआईएमएस रोहतक लगाया गया है। जोनल प्रशासक हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड सुरेश कुमार को संयुक्त निदेशक प्रशासन शहरी स्थानीय निकाय विभाग लगाया गया है।
शहरी स्थानीय निकाय और आयुष हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) प्रवेश कुमार को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) ग्रामीण विकास विभाग नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) पीजीआईएमएस रोहतक आशीमा सांगवान को गुड़गांव की संपदा अधिकारी-दो हुडा का कार्यभार सौंपा गया है।
अंबाला की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और संपदा अधिकारी हुडा अंबाला कमलप्रीत कौर को संयुक्त नियंत्रक सिविल डिफैंस अम्बाला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है और रेवाड़ी के सिटी मैजिस्ट्रेट रोहित यादव को हरियाणा रोडवेज गुडग़ांव का महाप्रबंधक लगाया गया है।