फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7 BTech students got a package of 64.5 lakhs in the pack

पैक में बीटेक के सात छात्रों को मिला 64.5 लाख का पैकेज

Fri, 29 Apr 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
7 BTech students got a package of 64.5 lakhs in the pack
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में वर्ष 2021-22 के लिए बीटेक के छात्रों को कई कंपनियों ने नौकरी दी। इसमें 7 छात्रों को 64.5 लाख का सबसे ज्यादा पैकेज मिला। इस वित्तीय वर्ष के लिए अब तक विभिन्न कंपनियों की ओर से 602 ऑफर प्राप्त हुए हैं। इन ऑफर्स से 509 विद्यार्थियों की किस्मत चमक गई।
विज्ञापन

पेक में 137 कंपनियों ने छात्रों का चयन किया। इसमें माइक्रोसॉफ्ट, आर्सेसियम, अमेरिकन एक्सप्रेस, जेपी मॉर्गन एंड कंपनी, गोल्डमैन सैक्स, मैकिन्से एंड कंपनी, केपीएमजी, सैमसंग, एक्सपीडिया ग्रुप शामिल हैं। इस वर्ष संस्थान का औसत पैकेज 13.5 लाख रुपये रहा है जो साल दर साल बढ़कर 24 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वर्चुअल प्लेसमेंट के बावजूद वर्ष 2021-22 में प्लेसमेंट हुईं हैं। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 122 छात्रों के लिए 138 ऑफर मिले हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 111 छात्रों के लिए 122 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को 117 छात्रों के लिए 118 ऑफर मिले हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 103 छात्रों के लिए 79 ऑफर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed