फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   69th republic day celebration in prade ground chandigarh

#RepublicDay: चंडीगढ़ ने मनाया 69वां गणतंत्र दिवस, एडवाइजर ने फहराया तिरंगा

Fri, 26 Jan 2018 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Jan 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
69th republic day celebration in prade ground chandigarh
चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस
चंडीगढ़ में सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में 69वें गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रशासक के सलाहकार परिमल राय ने ध्वजारोहण किया। सुबह 9.58 पर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद तिरंगा फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और फिर परेड शुरू हुई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन


शहर भर में गणतंत्र दिवस पर संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर-17 स्थित नगर निगम की बिल्डिंग में सुबह 8.45 बजे मेयर देवेश मोदगिल ने तिरंगा फहराया। पंजाब विश्वविद्यालय के परेड ग्राउंड में सुबह 8.30 बजे तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर यूटी पुलिस विभाग के 1800 पुलिसकर्मी शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। इनमें 13 डीएसपी, 36 इंस्पेक्टर, 292 एनजीओ, हेडकांस्टेबल, 281 कांस्टेबल व 74 महिला पुलिसकर्मी और 255 होमगार्ड जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 से 27 जनवरी की सुबह तक चौबीसों घंटे पुलिसकर्मियों को चेकिंग ड्यूटी पर लगाया गया है। जिन क्षेत्रों में आपराधिक प्रवृति के आरोपी रहते हैं, पुलिस विशेष रूप से उन इलाकों पर नजर बनाए हुए है। रात के समय नाइट ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है।


साथ ही पीसीआर कर्मियों को उनके इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग ड्यूटी करते रहने के निर्देश दिए हैं। सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं, सरायों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस टीम लगातार एंट्री रजिस्टर खंगालने में जुटी है। साथ ही इन जगहों के संचालकों व मालिकों को पूरी तरह सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed