फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   65 Year Old Lady Died and Alive for Five Hours in Mortury at Kapurthala of Punjab

गजबः मृत समझ 65 वर्षीय बुजुर्ग के शरीर को फ्रीजर में रखा, पांच घंटे जिंदा रही, घर गई और फिर...

Thu, 16 May 2019 11:40 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 16 May 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
65 Year Old Lady Died and Alive for Five Hours in Mortury at Kapurthala of Punjab
फाइल फोटो
मृत समझकर फ्रीजर में रखी गई 65 वर्षीय वृद्धा करीब पांच घंटे तक जिंदा रही, फिर घर गई और उसके बाद जो हुआ, उसे जानकर कोई भी यकीं नहीं कर पाएगा। मामला पंजाब के कपूरथला का है। वृद्धा की जालंधर के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। परिजन वृद्धा के शव को काला संघिया के बाबा नंद चंद मृतक देह संभाल घर के फ्रीजर में रख गए।
विज्ञापन


शाम को जब वृद्धा के गले में पहनी सोने की चेन देखने परिजन आए तो उसकी सांसें चल रही थी। यह देखकर परिवार वालों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में डॉक्टर को बुलाया गया। उसने वृद्धा को हाथ से पानी का घूंट पिलाया तो उसने पी लिया। वृद्धा की आंखों पर बंधी पट्टी हटाकर आंखों पर पानी मारा गया, तो उसने आंखें खोल ली।
विज्ञापन

घर गई और अगले दिन सवेरे दम तोड़ दिया

सेवादार गुरदीप के अनुसार,उसने संभाल घर की कमेटी और पंचायत की मौजूदगी में लिखित तौर पर जीवित होने के बारे में परिजन से लिखवाकर उन्हें वृद्धा सौंप दी। परिजन उसे घर ले गए। बाबा नंद चंद मृतक देह संभाल घर के सेवादार गुरदीप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें खबर मिली कि घर जाने के बाद परिजन रात में वृद्धा को सिविल अस्पताल कपूरथला ले गए, जहां बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

काला संघिया पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई ठाकर सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। डीएसपी सब डिवीजन हरिंदर सिंह गिल ने इस तरह की किसी भी मामले की सूचना न होने की बात कही है। वहीं प्रदेश भर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed