{"_id":"60ecab9b8ebc3e029e2c4081","slug":"634-posts-will-be-recruited-in-punjab-police-know-the-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: पंजाब पुलिस में निकली 634 पदों पर भर्ती, नहीं देना होगा फिजिकल टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: पंजाब पुलिस में निकली 634 पदों पर भर्ती, नहीं देना होगा फिजिकल टेस्ट
Tue, 13 Jul 2021 02:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:35 AM IST
सार
इससे पहले पंजाब पुलिस में 4362 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें 2016 जिला संवर्ग में और 2346 पंजाब पुलिस के सशस्त्र संवर्ग में हैं। इसके अतिरिक्त सब-इंस्पेक्टर के 560 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। ये भर्ती जांच, सशस्त्र पुलिस, जिला कैडर, इंटेलिजेंस कैडर में की जानी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। राज्य पुलिस की ओर से 634 पदों पर भर्तियां निकाली गईं हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट भी नहीं देना होगा। कानूनी, फॉरेंसिक, आईटी और वित्तीय क्षेत्र में रिक्त पदों को भरा जाएगा। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के विभिन्न क्षेत्रों में भरे जाने वाले 634 पदों में 81 पद वित्तीय क्षेत्र में, 248 पद आईटी और 174 पद कानूनी क्षेत्र में निकाले गए हैं। इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन सितंबर में किया जाएगा। पंजाब पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में मिले नंबरों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके लिए किसी तरह की शारीरिक दक्षता की परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 1 जनवरी, 2021 तक 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता में अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी होगा, इसके अलावा पद के अनुसार दो से 10 वर्ष तक अनुभव भी जरूरी किया गया है।
विज्ञापन
इतनी बड़ी संख्या में सिविलियन डोमेन विशेषज्ञों की भर्ती करने वाली पंजाब पुलिस देश की पहली पुलिस है। - दिनकर गुप्ता, डीजीपी, पंजाब