{"_id":"633c650c1fa5a8048b56d431","slug":"5824-drug-smugglers-held-350-kg-heroin-recovered-in-past-3-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: तीन माह में साढ़े तीन क्विंटल हेरोइन पकड़ी, 916 बड़े तस्करों समेत 5824 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: तीन माह में साढ़े तीन क्विंटल हेरोइन पकड़ी, 916 बड़े तस्करों समेत 5824 गिरफ्तार
Tue, 04 Oct 2022 10:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:23 PM IST
सार
संवेदनशील मार्गों पर नाके लगाकर 203 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा, पंजाब पुलिस की टीमों ने गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलो हेरोइन बरामद की, जिससे केवल तीन महीनों में हेरोइन की कुल वसूली 350.5 किलो हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में नशे के खिलाफ जारी मुहिम में पंजाब पुलिस ने गत पांच जुलाई से चार अक्तूबर तक तीन महीनों के दौरान 916 बड़ी मछलियों समेत 5824 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 4444 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से 461 व्यापारिक मात्रा में नशा ले जाने से संबंधित हैं। इसके बावजूद हर हफ्ते जितनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी हो रही है और नशा तस्कर व सप्लायरों की धरपकड़ चल रही है, उससे यह साफ हो गया है कि पंजाब में नशीले पदार्थों का अंबार लगा है, जिसकी सफाई आसान नहीं है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य भर में पुलिस टीमों ने नाकाबंदी और तलाशी अभियान चलाया है। इस दौरान संवेदनशील मार्गों पर नाके लगाकर 203 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा, पंजाब पुलिस की टीमों ने गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलो हेरोइन बरामद की, जिससे केवल तीन महीनों में हेरोइन की कुल वसूली 350.5 किलो हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद करने के अलावा राज्य भर से 251 किलो अफीम, 178 किलो गांजा, 261 क्विंटल पोस्त और 21.76 लाख गोलियां/कैप्सूल/इंजेक्शन/फार्मा ओपिओइड की शीशियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने इन तीन महीनों में गिरफ्तार नशीले पदार्थों के तस्करों के पास से 4.15 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि पिछले सप्ताह पुलिस ने 293 एफआईआर दर्ज कीं, जिनमें से 30 व्यावसायिक मात्रा से संबंधित थी। 392 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर आठ किलो हेरोइन, 30 किलो अफीम, 10 किलो गांजा, 6 क्विंटल पोस्त और 3878 टैबलेट/कैप्सूल/इंजेक्शन/फार्मा ओपिओइड की शीशियां बरामद की गईं। इस सप्ताह एनडीपीएस मामलों में 19 और भगोड़ों की गिरफ्तारी के साथ, बीते तीन महीनों में कुल 342 भगोड़ों को गिरफ्तार किया जा चुका है।