{"_id":"5f04d9418ebc3e43272dc797","slug":"52-mm-rain-relief-from-heat-and-humidity-in-one-and-half-hour-chandigarh-news-pkl380578686","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे में 52 एमएम बारिश, गर्मी व उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे में 52 एमएम बारिश, गर्मी व उमस से राहत
विज्ञापन
तेज बारिश के दौरान सेक्टर-27 से लाइट जलाकर गुजरते वाहन।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सक्रिय मानसून का असर दिखने लगा है। मंगलवार शाम को अचानक बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई है। करीब सात बजे बारिश की शुरुआत हुई और मात्र डेढ़ घंटे के भीतर 52.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे कई सड़के लबालब हो गई हैं और शहरवासियों उमस व गर्मी से राहत मिल गई। रात साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बुधवार को बारिश का बहुत कम चांस है। दस जुलाई से बारिश के अच्छे चरण हैं। दो तीन दिन अच्छी बारिश आ सकती है।
24 जून को मानसून आने के बाद मंगलवार को दूसरी बार अच्छी बारिश हुई है। इससे पहले चार जुलाई की रात को बारिश हुई थी। उस दौरान भी 52 एमएम बारिश रिकार्ड हुई थी। अब तक चंडीगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है, जो अच्छा संकेत है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि जून के आखिरी सप्ताह भले ही चंडीगढ़ के सूखा गुजरा हो, लेकिन जुलाई में ऐसा नहीं है। जुलाई में रुक-रुककर बारिश के अच्छे चरण आ सकते हैं। हालांकि बुधवार को भी बारिश की संभावना है। लेकिन पूरे ट्राइसिटी के बजाए एक दो इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया है कि चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में आठ जुलाई और फिर 11 जुलाई को अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। बुधवार को भी हल्के बादल छा सकते हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।