{"_id":"62d47a7319ae3068dd7dd5e3","slug":"51-7-mm-of-rain-in-chandigarh-in-24-hours-chandigarh-news-pkl456878440","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 24 घंटे में 51.7 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 24 घंटे में 51.7 एमएम बारिश
विज्ञापन
पीयू में मूसलाधार बारिश में गुजरती युवती।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में रविवार सुबह तेज बारिश के बाद दोपहर में धूप ने उमस बढ़ा दी। शाम को मौसम फिर सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 51.7 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी पांच दिनों तक मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार अब तक शहर में काफी अच्छी बारिश हुई है। एक जून से लेकर अब तक 439.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से 50.6 फीसदी ज्यादा है। हालांकि अभी 20 जुलाई के बाद भी अगले कुछ दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि इस बार मानसून में पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट सकता है। पंचकूला में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले पांच दिन का मौसम (डिग्री सेल्सियस)
दिन - अधिकतम तापमान - न्यूनतम
18 जुलाई - 35 - 26
19 जुलाई - 35 - 27
20 जुलाई - 34 - 25
21 जुलाई - 33 - 24
22 जुलाई - 32 - 25