फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   500 Ration Depot will be transformed into customer service centers in Haryana

हरियाणा: ग्राहक सेवा केंद्रों में तब्दील होंगे 500 राशन डिपो, मिलेंगे बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पाद

Fri, 03 Sep 2021 10:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Sep 2021 10:22 PM IST
सार

हरियाणा के 500 राशन डिपो को ग्राहक सेवा केंद्रों में तब्दील किया जाएगा। अभी यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर करनाल और सिरसा में शुरू है। इन केंद्रों पर लोगों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पाद मिलेंगे। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस योजना को अब पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
500 Ration Depot will be transformed into customer service centers in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में चालू वित्त वर्ष के अंत तक 500 राशन डिपो और सस्ते मूल्य की दुकानों को ग्राहक सेवा केंद्र में बदला जाएगा। डिपो को सरकार बैंकिंग सेक्टर से जोड़ेगी। अभी तक पायलट योजना को करनाल और सिरसा में शुरू किया गया है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पायलट तौर पर पांच जिलों में चार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ मिलकर डिपो के माध्यम से सस्ती दरों पर फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के तहत करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, यमुनानगर, पंचकूला जिले में अभी तक 63 दुकानों के साथ डाबर इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, मैरिको लिमिटेड, कोका कोला, एल्प्रो कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को जोड़ा गया है। इन कंपनियों से 7.04 लाख रुपये की वस्तुएं खरीदकर 2.29 लाख रुपये के उत्पादों की बिक्री की गई। 
विज्ञापन


अब यह योजना सभी 22 जिलों में शुरू की जाएगी। करनाल और सिरसा में सात डिपुओं को बैंकिंग प्रोजेक्ट के साथ जोड़ने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से समझौता किया गया है। जुलाई 2021 के दौरान 24.40 लाख रुपये व अगस्त में लगभग 34.50 लाख रुपये का वित्तीय लेनदेन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में इको-सिस्टम बनाना है। इसमें गांव के गरीब लोगों को राशन डिपो व उचित मूल्य की दुकान (एफपीएस) के जरिये बहुराष्ट्रीय एफएमसीजी कंपनियों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य विनिर्माण कंपनियों से प्रमाणित आवश्यक वस्तुओं की वाजिब दर पर बिक्री करना है। इससे जहां आय और रोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बाजारों को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed