{"_id":"711e4957717e80448f892dc71d06fbba","slug":"50-percent-discount-in-fares-of-ctu-buses-for-senior-citizens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सिटीजन को यूटी प्रशासन ने दिया तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सिटीजन को यूटी प्रशासन ने दिया तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
हजारों
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन को अब सीटीयू बसों में चंडीगढ़ से बाहर के राज्यों में सफर
करना भी सस्ता हो जाएगा। यूटी प्रशासन ने उनकी मांग को मान लिया है।
साथ ही अब अन्य राज्यों में जाने वाली सीटीयू बसों के किराए में 50 फीसदी छूट देने का फैसला लिया है। हरियाणा और पंजाब में पहले से यह सुविधा सीनियर सिटीजन को मिल रही थी। यूटी प्रशासन के ट्रांसपोर्ट विभाग ने मामले में अंतिम फैसला ले लिया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
कुछ दिन पहले सेक्टर-40 में नारी जागृति मंच ने सीनियर सिटीजन और एडवाइजर विजय कुमार देव की मुलाकात का कार्यक्रम करवाया था। कई सीनियर सिटीजन ने विजय देव से सीनियर सिटीजन को चंडीगढ़ से बाहर भी सीटीयू बसों में किराए में छूट की मांग की थी। देव ने हफ्ते भर में इस मामले में कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। मामले की फाइल पर ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी से भी अप्रूवल मिल गई है। यूटी अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में इसी हफ्ते नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
हर बस में दो सीटें रिजर्व
यूटी प्रशासन ने सीनियर सिटीजन के लिए चंडीगढ़ से बाहर जाने वाली सीटीयू की सामान्य बसों में यह सुविधा देने का फैसला लिया है। अधिकारियों के अनुसार एक बस में सिर्फ दो सीटें ही सीनियर सिटीजन के लिए रिजर्व होंगी। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दो सीटों पर 50 फीसदी किराए में छूट का लाभ मिलेगा।