फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 devotees of baba amarnath extracted from Basecamp

बाबा बर्फानी के 50 भक्तों को बेसकैंप से निकाला

Fri, 18 Jul 2014 12:46 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Jul 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
50 devotees of baba amarnath extracted from Basecamp

बाबा बर्फानी की यात्रा पर चंडीगढ़ व अन्य जगहों से गए भोले के भक्तों को बालटाल स्थित गौरी शंकर सेवादल के बेसकैंप से निकाल दिया गया। ये घटना वीरवार देर रात हुई। स्थानीय लोगों ने उन्हें कैंप से निकालकर ठंड में ठिठुरने के लिए छोड़ दिया। कई भंडारा कमेटियों में तोडफ़ोड़ की गई है।

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही चंडीगढ़ के स्थानीय लोगों में गुस्सा पनप गया। कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने बैठक कर बालटाल में हुई घटना पर चिंता जाहिर की और वहां पर गए भक्तों की सुरक्षा की मांग की। श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल में आपात बैठक बुला गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने की। बैठक में बर्फानी के भक्तों पर हो रहे अमानवीय व्यवहार पर चिंता प्रकट की गई। मोदगिल ने बताया कि नरेंद्र मोदी के प्रधान मंत्री रहते हुए भक्तों पर अत्याचार हो रहा है। यह असहनीय है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सभी भक्त सुरक्षित

50 devotees of baba amarnath extracted from Basecamp

गौरी शंकर सेवादल के प्रवक्ता अवनीस बंसल ने बताया कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूण है। देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष ईश्वर शास्त्री, कोषाध्यक्ष लाल बहादुर दुबे, हिंदू पर्व महासभा के प्रवक्ता गिरवर जांगिड़, भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र, हेमकुंड गो जनकल्याण समिति के चेयरमैन बीएस बिष्टï, श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी सेक्टर-45-46 के चेयरमैन भूपेंद्र फोंदणी, जय श्रीराम ज्योतिष केंद्र सेक्टर-15 के स्वामी राम बहादुर मिश्र सहित कई लोगों ने इस घटना की निंदा की है।

चंडीगढ़ की दो भंडारा कमेटियां गौरी शंकर सेवादल और शिव पार्वती सेवा दल की ओर से बालटाल और पंचतरणी में बाबा के भक्तों की सेवा के लिए भंडारा का आयोजित की गई है। शिव पार्वती सेवादल के सलाहकार राजेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल भंडारा कमेटियों ने भंडारा बंद कर दिया है। भंडारा कमेटियों की बैठक चल रही है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के सभी भक्त सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed