फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 thousand shiv devotee will do strange work

5 हजार श्रद्धालु एक साथ मिलकर करेंगे एक अनोखा काम

Thu, 13 Aug 2015 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 13 Aug 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
5 thousand shiv devotee will do strange work

5 हजार श्रद्धालु मिलकर एक बेहद अनोखा काम करने जा रहे हैं। यह काम हरियाणा के रोहतक में किया जाएगा। दरअसल, रोहतक में पहली बार बड़े पैमाने पर महामृत्युंजय का अनुष्ठान होगा। वैश्य हाईस्कूल परिसर में 16 अगस्त को होने वाले अनुष्ठान में करीब पांच हजार जैन श्रद्धालु भाग लेंगे। तीन घंटे तक महामृत्युंजय मंत्र का सवा करोड़ बार जाप किया जाएगा। इसमें चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और रायपुर से भी सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेने आ रहे हैं।

विज्ञापन


जनता कॉलोनी स्थित जैन स्थानक में चतुर्मास कर रहे संत अनुपम मुनि महाराज ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बाबा प्रेमसुख की 18वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में यह अनुष्ठान सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


अनुष्ठान सतेंद्र मुनि महाराज, सेवाभावी वल्लभ मुनि महाराज और बालयोगी अमृत मुनि महाराज के सानिध्य में आगे बढ़ेगा। इसमें मुख्यातिथि जैन समाज के प्रधान व उद्योगपति राजेश जैन और उनकी पत्नी संध्या जैन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन स्थानक और वैश्य स्कूल में रहेंगे श्रद्धालु

आल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक जैन ने बताया कि 16 अगस्त को होने जा रहे महामृत्युंजय अनुष्ठान में भाग लेने के लिए एक दिन पहले ही श्रद्धालु पहुंच जाएंगे। ऐसे में जनता कॉलोनी के जैन स्थानक और वैश्य हाई स्कूल में उनके रहने के लिए प्रबंध किया गया है।


ये संस्थाएं देंगी सहयोग
इस अनुष्ठान में रेलवे रोड की एसएस जैन सभा, सराय मोहल्ला का दिगंबर जैन मंदिर, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, चंदन बाला महिला मंडल और पंच परमेष्ठी युवा मंडल के साथ बाबरा मोहल्ला की एसएस जैन सभा भी सहयोग देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed