फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 hours regular dance for world record

5 घंटे तक लगातार डांस...और बन गया रिकार्ड

Mon, 02 Mar 2015 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Mar 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
5 hours regular dance for world record

डांस के साथ मस्ती और साथ में रिकॉर्ड। अपने डांस से ऐसा ही रिकॉर्ड बनाया है चंडीगढ़ की एरोबिक्स टीम राग ने। यह वही टीम है जिसने वर्ष 2014 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था।

विज्ञापन


उसके बाद पिछले रिकॉर्ड को ब्रेक करते हुए वर्ष 2015 में नया रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड पांच घंटे, एक मिनट और चार सेकेंड तक डांस करने का है।

पिछले साल इसी टीम ने एक घंटे 25 मिनट और 17 सेकेंड तक लगातार डांस किया था। अबकी बार राग टीम ने पांच घंटे, एक मिनट और चार सेकेंड तक लगातार डांस कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


टीम के लीडर मनीष राणा हैं। वह पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। राणा ने कहा कि टीम राग का उद्देश्य रिकॉर्ड बनाना ही नहीं बल्कि डांस से फिटनेस कायम रखना है।

उन्होंने बताया कि उनकी टीम लगातार तीन घंटे तक अभ्यास करती थी। इसीलिए सदस्यों ने यह रिकॉर्ड कायम किया। इस टीम में शामिल सदस्यों में डांस ट्रेनर मनीष राणा, इशानी पराशर, माल्या अनम और रुचि छाबड़ा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इशानी पराशर ने कहा कि उन्होंने टीम राग को इसलिए ज्वाइन किया क्योंकि एरोबिक्स से फिटनेस अच्छी रहती है। उन्हें नहीं मालूम था कि उनका भी नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed