बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: हरियाणा में 492 टीमों ने 13090 स्थानों पर मारे छापे, 2122 जगहों पर पकड़ी गड़बड़ी
इसी साल मार्च के पहले सप्ताह में गुरुग्राम, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, रेवाड़ी व हिसार में दो दिन तक 234 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई थी। 9 और 10 जुलाई को 4 हजार स्थानों पर करोड़ों रुपये की बिजली चोरी पकड़ी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। सोमवार को बिजली निगम की 492 टीमों ने 13090 स्थानों पर छापे मारे और 2122 स्थानों पर 2790 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। इनमें उद्योगों समेत घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ता शामिल हैं। पानीपत, भिवानी और हिसार में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इन पर सवा चार करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
संभावना जताई जा रही है कि यह राशि काफी अधिक हो सकती है। देर रात तक विभाग जुर्माना राशि की गणना में लगा रहा। इससे पहले सुबह 9 बजे से शाम तक चले चेकिंग अभियान में डीएचबीवीएन के जिलों में 2327 और यूएचबीवीएन के जिलों में 463 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई। दक्षिण हरियाणा में 377 लाख और उत्तर हरियाणा में अभी तक 53 लाख रुपये का जुर्माना किया, जबकि आठ जिलों से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।
दक्षिण हरियाणा में बिजली चोरी के आंकड़े
| जिला | टीम | चेक किए | चोरी पकड़ी | जुर्माना |
| गुरुग्राम-1 | 19 | 238 | 109 | 76.25 |
| गुरुग्राम-11 | 15 | 200 | 75 | 46.26 |
| फरीदाबाद | 28 | 321 | 112 | 75.50 |
| पलवल | 20 | 197 | 132 | 23.46 |
| रेवाड़ी | 13 | 499 | 75 | 18.89 |
| नारनौल | 11 | 90 | 59 | 17.53 |
| हिसार | 37 | 881 | 178 | 22.76 |
| फतेहाबाद | 16 | 687 | 96 | 15.29 |
| सिरसा | 14 | 154 | 55 | 10.16 |
| भिवानी | 33 | 567 | 185 | 38.89 |
| जींद | 22 | 443 | 95 | 32.19 |
| कुल | 228 | 4277 | 1153 | 377.18 लाख |
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के आंकड़े
| जिला | टीम | चेक किए | चोरी पकड़ी | जुर्माना |
| अंबाला | 26 | 666 | 71 | 22.82 |
| कुरुक्षेत्र | 26 | 218 | 94 | 31.05 |
| यमुनानगर | 22 | 876 | 57 | अभी नहीं |
| पंचकूला | 15 | 664 | 25 | अभी नहीं |
| कैथल | 28 | 714 | 87 | अभी नहीं |
| करनाल | 37 | 1181 | 105 | अभी नहीं |
| पानीपत | 25 | 1129 | 197 | अभी नहीं |
| सोनीपत | 34 | 1619 | 137 | अभी नहीं |
| रोहतक | 27 | 669 | 73 | अभी नहीं |
| झज्जर | 28 | 1077 | 123 | अभी नहीं |
| कुल | 268 | 8813 | 969 | 53.87 लाख |
बिजली चोरों के खिलाफ भविष्य में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को चाहिए वह जो बिजली खर्च कर रहे हैं, उसका बिल अदा करें, ताकि सभी को सुचारू बिजली मिल सके। - पीके दास, एसीएस, बिजली निगम
विज्ञापन विज्ञापन