{"_id":"60a6a0fdb41b9271113de667","slug":"48-year-old-record-of-rain-breaks-in-haryana-due-to-tauktae-cyclone","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताउते का असर : हरियाणा में बारिश ने तोड़ा 48 साल का रिकॉर्ड, बहादुरगढ़ में सर्वाधिक 117 एमएम बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताउते का असर : हरियाणा में बारिश ने तोड़ा 48 साल का रिकॉर्ड, बहादुरगढ़ में सर्वाधिक 117 एमएम बरसात
Fri, 21 May 2021 12:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 May 2021 12:18 AM IST
सार
ताउते चक्रवात की वजह से हरियाणा में बारिश ने 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को बहादुरगढ़ में सर्वाधिक 117 एमएम बरसात हुई है। इससे पहले हरियाणा के हिसार में 15 मई, 1973 को 102.2 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
हरियाणा में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताउते के असर से हरियाणा में मई में बारिश का 48 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। हिसार में 15 मई, 1973 को 102.2 एमएम बारिश हुई थी। चक्रवाती तूफान ताउते के चलते गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 45 घंटे के दौरान बहादुरगढ़ में सर्वाधिक 117 एमएम बारिश हुई। पटौदी में 115, बावल में 111.5, रेवाड़ी में 106 और गुरुग्राम में 100 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
हालांकि अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान अब कमजोर होकर उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। इसके असर से 18 और 19 मई को रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर-बहादुरगढ़ जिलों में ही भारी बारिश हुई। शेष हरियाणा में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहे। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
हरियाणा में 18.4 एमएम औसत बारिश
हरियाणा में गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा में 18.4 एमएम बारिश हुई है। जो सामान्य से 2528 फीसदी अधिक है। वहीं एक मार्च से अब तक प्रदेश में 36.1 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि प्रदेश में मई माह में 20 एमएम औसत बारिश ही होती है।
विज्ञापन
18-19 मई को कहां कितनी हुई बारिश
- स्थान बारिश एमएम में
- बहादुरगढ़ 117
- पटौदी 115
- बावल 111.5
- रेवाड़ी 106
- गुरुग्राम 100
- तावडू 84
- सोहना 81
- फरीदाबाद 80
- नारनौल 77
- नगीना 65
- रोहतक 26