फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   48 Black fungus cases reports in Haryana

मुसीबत: हरियाणा में कोरोना के मामले घटे लेकिन ब्लैक फंगस के बढ़े, 48 नए संक्रमित मिले, जानें- हर जिले का हाल

Fri, 21 May 2021 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 May 2021 12:41 AM IST
सार

हरियाणा में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश में 48 नए मामले सामने आए हैं। मौजूदा समय में 268 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना के मामले घटने लगे हैं। 

विज्ञापन
48 Black fungus cases reports in Haryana
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में एक तरफ कोरोना के केस कम होते जा रहे हैं, जबकि ब्लैक फंगस के मामले बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को 48 और नए मामले सामने आए हैं। इस समय प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 268 मरीज दाखिल हैं। बढ़ते केसों और दवा की कमी को देखते हरियाणा सरकार ने कोरोना की एक करोड़ वैक्सीन, टोक्लिज़ुमैब और एम्फोटेर्सिन बी और टीके खरीद के लिए वैश्विक निविदा जारी करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


इससे पहले, हरियाणा सरकार केंद्र से ब्लैक फंगस के लिए 12 हजार इंजेक्शन की डिमांड कर चुकी है। गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेषज्ञों को वैकल्पिक एंटी फंगल इंजेक्शन की तलाश करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि तकनीकी समिति ने 24 रोगियों (प्रत्येक 4 शीशी) के लिए इंजेक्शन को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


600 डेंटल सर्जन करेंगे स्क्रीनिंग
ब्लैक फंगस के मरीजों की स्क्रीनिंग और मैनेजमेंट को लेकर अब 600 डेंटल सर्जन अस्पतालों में कमान संभालेंगे। इसके लिए स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर (एसआईएचएफब्लू) द्वारा सरकारी डेंटल सर्जनों को बीमारी की जांच और प्रबंधन के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कहां कितने केस
अभी तक ब्लैक फंगस के अंबाला में 7 मरीज पाए गए हैं, जबकि भिवानी में 10, फरीदाबाद में 40, फतेहाबाद में 5, गुरुग्राम में 109, हिसार में 23, जींद में 2, करनाल में 11, पंचकूला में 4, पानीपत में 8, रेवाड़ी में 3, रोहतक में 20, सिरसा में 24 और सोनीपत-पलवल में 1-1 मामला सामने आया है। वहीं, विभाग के अनुसार, ब्लैक फंगस से सिरसा में 5, गुरुग्राम 3 और सोनीपत 1 मरीज की मौत हो चुकी है।

कोरोना की वैक्सीन के साथ-साथ ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए भी वैश्विक निविदा जारी की जाएगी। पूरे हिंदुस्तान या फिर बाहर से जहां से भी दवा मिलेगी, हम लेंगे। ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। सभी मेडिकल कॉलेजों में 20-20 बैड वार्ड रिजर्व किए गए हैं। -अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed