फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   45.59 lakh cheated in the name of investment in stock and share market

Chandigarh News: स्टॉक और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 45.59 लाख ठगे

Sun, 15 Sep 2024 07:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
45.59 lakh cheated in the name of investment in stock and share market
चंडीगढ़। बंगलूरू की एक्यूआर कैपिटल ट्रेडिंग टाइटंस टॉक कंपनी ने स्टॉक और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर प्रोग्रेसिव सोसाइटी सेक्टर-50 बी के शरणजीत सिंह से करीब 45.59 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शरणजीत सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल 2024 को उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें स्टॉक और शेयर मार्केट में निवेश के टिप्स दिए गए थे। उन्होंने अपना नंबर रजिस्टर्ड कर दिया। इसके बाद अक्षय, देविका और सुराशा मुखर्जी के नाम से अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे। उन्होंने उनका मोबाइल नंबर स्टॉक और शेयर मार्केट टिप्स देने के लिए एक ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन कर एप डाउनलोड किया। इन लोगों ने सबसे पहले कंवलजीत कौर के खाते में 7.30 लाख रुपये क्रेडिट करवाए। इसके बाद यूको बैंक विरार, पंजाब नेशनल बैंक रांची, एसबीआई बड़ौदा, एसबीआई जयपुर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र नारोल में अलग-अलग किस्तों में कुल 45 लाख 59 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने यह पैसे ब्याज सहित वापस मांगा तो आरोपियों ने देने से इन्कार कर दिया। आरोपियों ने ये पैसे निकालने के लिए अतिरिक्त राशि जमा करवाने के लिए कहा। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed