फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   428 tested positive for covid 19 in Haryana today

हरियाणा: सात महीने बाद कोरोना के 428 मामले, आज से दोनों डोज न लेने वालों की सार्वजनिक स्थलों पर एंट्री बैन

Fri, 31 Dec 2021 09:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 Dec 2021 09:18 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों, मंडलायुक्तों, डीसी व यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य करने का निर्देश दिया है। साथ ही बिना टीकाकरण वाले लोगों को भी कार्यालयों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सौ फीसदी टीकाकरण पूरा कराने को कहा है।

विज्ञापन
428 tested positive for covid 19 in Haryana today
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के नए मामलों ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। शुक्रवार को प्रदेश में सात महीने बाद कोरोना के 428 केस सामने आए। इनमें ओमिक्रॉन के 26 मामले शामिल हैं। प्रदेश में गुरुवार को ओमिक्रॉन के 23 संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1417 हो गई है। शुक्रवार को गुरुग्राम में कोरोना के 280 संक्रमित मिले।

विज्ञापन


पहली जनवरी से सरकारी कार्यालयों में बिना टीकाकरण वाले कर्मचारी ड्यूटी नहीं दे सकेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। जिनकी दूसरी डोज में अभी समय बचा है, वे ही कर्मचारी और लोग कार्यालयों और भीड़भाड़ वाली जगह आवागमन कर सकेंगे। डीसी की तरफ से गठित समितियां शनिवार से पूरे प्रदेश में औचक निरीक्षण भी शुरू करेंगी।
विज्ञापन


पहली और दूसरी लहर की तरह ही इस बार भी कोरोना एनसीआर से ही हरियाणा में पांव पसार रहा है। सुखद बात यह है कि अभी कोरोना से मौतें नहीं हो रही हैं। संक्रमण दर में भले इजाफा हुआ है लेकिन मृत्यु दर 1.30 फीसदी ही है। ओमिक्रॉन के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को 26 केस की पुष्टि हुई, जिसके साथ कुल मामलों की संख्या 63 पहुंच गई। इनमें 23 सक्रिय मामले हैं, जबकि 40 को ठीक होने पर घर भेजा जा चुका है या घर में ही गृह संगरोध (होम क्वारंटीन) में रखा हुआ है। 901 संदिग्ध कोविड मरीज होम आइसोलेशन में हैं।


इन जिलों में मिले संक्रमित
गुरुग्राम में 280, फरीदाबाद में 26, हिसार में 2, सोनीपत में 11, करनाल में 12, पानीपत में 8, पंचकूला में 23, अंबाला में 30, सिरसा में 1, रोहतक में 8, यमुनानगर में 5, भिवानी में 1, कुरुक्षेत्र में 6, महेंद्रगढ़ में 4, जींद में 1, रेवाड़ी में 2, झज्जर में 5, फतेहाबाद में 1, नूंह में 1 संक्रमित मिला है। कैथल, पलवल, चरखी दादरी में कोई संक्रमित नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed