फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   42 leaders of various parties join BJP in Presence of AMIT SHAH

ओपनिंग में ही अमित शाह की गुगली

Sun, 17 Aug 2014 05:20 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Aug 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
42 leaders of various parties join BJP in Presence of AMIT SHAH

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा की राजनीति की पिच पर ओपनिंग में ही गुगली डाल कांग्रेस और इनेलो के कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करा विपक्ष में सेंध लगा दी है। शाह की इस गुगली ने दूसरे दलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहली रैली में बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सूबे की सियासत गरमा गई है।

विज्ञापन


महेंद्रगढ़ में शाह की रैली को सफल बनाकर भाजपा ने दक्षिण हरियाणा में अपने बढ़ रहे जनाधार के संकेत दे दिए हैं। इस रैली के लिए लंबे समय से हरियाणा के अलावा दिल्ली में होमवर्क चल रहा था।
विज्ञापन


राज्य के नेताओं का लगातार दिल्ली में अमित शाह के साथ संपर्क करवाया जा रहा था। हालांकि भाजपा ने अमित शाह की मौजूदगी में वीरवार की रैली में अपना पहला दांव खेला है। अभी कई और खुलासे होने बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहीरवाल क्षेत्र से फूंका चुनावी बिगुल

42 leaders of various parties join BJP in Presence of AMIT SHAH

प्रधानमंत्री मोदी की तर्ज पर अहीरवाल से चुनाव का बिगुल बजा कर अमित शाह ने बड़ा सियासी धमाल किया है। मोदी ने पहली रैली रेवाड़ी से की थी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह ने वीरवार को महेंद्रगढ़ से चुनावी शंखनाद किया है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के दलितों के जख्मों पर भी मरहम लगाने का काम किया।

हरियाणा भाजपा को उम्मीद थी कि इस रैली में अमित शाह भाजपा- हजकां गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट कर देंगे। लेकिन उन्होंने यह गेंद कुलदीप के पाले में सरका दी है। शाह ने इशारों में ही गठबंधन तोड़ जाने का ठीकरा भी कुलदीप के सिर पर फोड़ा दिया।

भाजपा की नजर मुख्यमंत्री की सीट पर

42 leaders of various parties join BJP in Presence of AMIT SHAH

हरियाणा में बीते विधानसभा चुनाव में हाशिये पर रहने वाली भाजपा की उम्मीदें अचानक दोगुनी हो गई हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद और राज्य में लोकसभा चुनाव में आशातीत सफलता के बाद अब भाजपा को हरियाणा के मुख्यमंत्री की सीट दिखाई दे रही है।

इस समय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के दो विधायक, अनिल विज और कविता जैन हैं। जबकि कृष्णपाल गुर्जर सांसद बनने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं। शाह की कोशिश है कि  केंद्र में भाजपा को मजबूती दिलवाने केबाद अब हरियाणा फतेह किया जाए।

अब बीरेंद्र की रैली पर नजर, भाजपा मजबूत

42 leaders of various parties join BJP in Presence of AMIT SHAH

अमित शाह की महेंद्रगढ़ रैली से उत्साहित भाजपाइयों को जींद रैली से भी बहुत उम्मीदें हैं। स्वतंत्रता दिवस के ठीक अगले दिन जींद की धरती पर होने वाली इस रैली में कांग्रेस के कद्दावर नेता बीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ भी कुछ वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल होने के संकेत मिले हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व पर उंगली उठाते रहे बीरेंद्र सिंह को अपना कद दिखाने के लिए यह स्वर्णिम अवसर होगा।

कांग्रेस के टिकट पर अंबाला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले राजकुमार वाल्मीकि का भाजपा में शामिल होना पार्टी को झटका दे गया है। हालांकि वाल्मीकि अंबाला से अपनी सीट नहीं निकाल सके, लेकिन उन्होंने अपनी हार का ठीकरा कांग्रेस की गुटबाजी पर फोड़ा था। उन्होंने कहा था कि कुमारी सैलजा पूरे चुनाव में उनके प्रचार के लिए ही नहीं पहुंची।

उधर, सोनीपत से पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा ही नहीं जताई थी। उनके अचानक भाजपा में शामिल होने से पार्टी को सोनीपत में भी मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed