फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   42 degree temperature reached, relief expected after 48 hours

42 डिग्री पहुंचा तापमान, 48 घंटे बाद राहत के आसार

Fri, 28 May 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
42 degree temperature reached, relief expected after 48 hours
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। इस सीजन का यह सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे मौसम शुष्क रहेगा। इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। उसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसकी वजह से हल्की बारिश व तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। यह पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के पास आ रहा है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव आएगा। इससे तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पिछले तीन दिन से तापमान में बढ़ोतरी जारी है। लगातार तीसरे दिन तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया जबकि इससे पहले दिन व रात के तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। रात का तापमान अब भी सामान्य से नीचे है। बुधवार रात का तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि शुक्रवार को गर्मी बरकरार रहेगी। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहेगा। रविवार को बादल छाएंगे। उसके बाद थोड़ी राहत की उम्मीद है। इस समय आसमान साफ होने की वजह से धूप अच्छी निकल रही है। इस वजह से तापमान भी बढ़े हुए हैं। हालांकि जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, लेकिन कमजोर होने की वजह से इसका ज्यादा असर नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed