फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4.10 lakh challans for red light jumping in one year, Rs 10 crore recovered

Chandigarh News: एक साल में लाल बत्ती जंप के 4.10 लाख चालान, 10 करोड़ वसूले

Fri, 29 Dec 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
4.10 lakh challans for red light jumping in one year, Rs 10 crore recovered
चंडीगढ़। शहर में साल 2023 में हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों से सात लाख 95 हजार चालान जारी किए गए हैं। पुलिस की ओर से किए चालान को मिलाकर 9 लाख 26 हजार 380 चालान जारी हुए हैं। पुलिस की ओर से लाल बत्ती जंप करने के चार लाख 10 हजार, जबकि ओवर स्पीड के दो लाख चालान ऑनलाइन जारी किए गए हैं। वहीं, 9398 वाहन इंपाउंड किए गए। इसके अलावा 1721 ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किए गए। जेबरा क्रॉसिंग के एक लाख 22 हजार चालान काटे गए हैं। इनके अलावा ड्रंकन ड्राइविंग के 3,143 चालान कटे हैं। चालान से 10 करोड़ 31 लाख 68 हजार 653 रुपये वसूले गए हैं। इन आंकड़ों की पुष्टि चंडीगढ़ यातायात पुलिस ने की है। बता दें कि शहर में पिछले वर्ष गृह मंत्री अमित शाह की ओर से हाई रेजोल्यूशन कैमरों के प्रोजेक्ट आईसीसीसी का शुभारंभ करने के बाद तेजी से ऑनलाइन यातायात नियमों की उल्लंघना के चालान जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed