फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 thousand people did yoga at tricity

40 हजार लोगों ने एक साथ की योग की ‘कदमताल’

Mon, 22 Jun 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Jun 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
40 thousand people did yoga at tricity

पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ के लोगों ने योग क्रियाओं पर खूब कदम से कदम मिलाए। 100 से अधिक स्थानों पर आयोजित योग दिवस पर 40 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन, स्कूल, कॉलेज, वेस्टर्न कमांड, एयरफोर्स स्टेशन, योग क्रिया से जुड़ी संस्थाएं, अस्पताल, पीजीआई, पीयू, चंडीगढ़ पुलिस सहित एक दर्जन से अधिक निजी संस्थाओं ने योग कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और युवाओं ने बढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में योग का मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-34 एग्जीबिशन ग्राउंड में हुआ। इंटरनेशनल ब्रह्मर्षि मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब-हरियाणा के गर्वनर व चंडीगढ़ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी शामिल हुए। चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सुहाने मौसम में ‘चक दे इंडिया’ गीत ने योग कर रहे लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा दिया। यहां पर करीब पांच हजार लोग थे, जिनमें स्टूडेंट्स की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर का दूसरा बड़ा इवेंट सुखना लेक पर हुआ। तीन किलोमीटर के ट्रैक में 15 संस्थाओं ने योग कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब दो हजार लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस पोस्ट के पास डिसेबल बच्चों ने योग कर बताया कि वह किसी से कम नहीं हैं। सुखना लेक  के गार्डन ऑफ साइलेंस में एक साथ 500 से अधिक लोगों ने एक साथ प्राणायाम किया तो उसकी गूंज कानों में मिसरी की तरफ घुली।

कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई तो लगा कि मौसम भी योग क्रियाएं देख खुश हो गया है। गर्वनर और एडवाइजर विजय कुमार देव ने लोगों को हौसला बढ़ाया। मौके पर एडवाइजर ने कहा कि चंडीगढ़ में अब योग की रेगुलर कक्षाएं चलेंगी।

इन दो कार्यक्रमों के अलावा लैजर वैली, सेक्टर 18 हॉकी स्टेडियम, सेक्टर-42 लेक, पीजीआई, पीयू, जीएमएसएच, सेक्टर-49, सेक्टर-27 प्रेस क्लब, सेक्टर 48, सेक्टर-36 फेगरेंस गार्डन, भाजपा कार्यालय, सेक्टर-26 पुलिस लाइन, सेक्टर-38, सेक्टर-22 मूनलाइट पार्क, सेक्टर-31 सीआईआई, मनीमाजरा सहित शहर के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में योग कार्यक्रम हुए।

पुलिस लाइन में आईजी, एसएसपी ने भी हिस्सा लिया। वेस्टर्न कमांड में 4500 लोगों ने एक साथ योग किया। एयरफोर्स स्टेशन में 600 लोगों ने योग में हिस्सा लिया। शहर में आयोजित विभिन्न स्थानों पर चार हजार से अधिक कैडेट्स ने भी भाग लिया।


आचार्य बलविंदर कुमार, योग शिक्षक ने बताया कि योग रोज की क्रिया है। योग करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और बीमारी नहीं फटकेगी। एडवाइजर का कदम स्वागत योग्य है। इससे लोग हेल्दी रहेंगे और बीमारियों का बोझ कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed