{"_id":"59aeb2b64f1c1b6c078b471c","slug":"40-teachers-of-punjab-awarded-from-punjab-education-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के ये 40 टीचर स्टेट अवार्ड से सम्मानित, देखिए गिफ्ट में क्या-क्या मिला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के ये 40 टीचर स्टेट अवार्ड से सम्मानित, देखिए गिफ्ट में क्या-क्या मिला?
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में आयोजित समागम में शिक्षामंत्री ने दिए अवार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस पर मंगलवार को राज्य सरकार ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के ऑडिटोरियम में राज्यस्तरीय शिक्षक दिवस समागम करवाया। इस दौरान 40 अध्यापकों को स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समागम में मुख्य मेहमान शिक्षामंत्री अरुणा चौधरी थीं।
उन्होंने पांच अन्य अध्यापकों को प्रशंसा पत्र दिए गए। जबकि गत वर्ष राष्ट्रीय अवार्ड जीतने वाले पंजाब के 9 अध्यापकों और स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार जीतने वाले सूबे के 39 स्कूलों के प्रिंसिपलों को भी सम्मानित किया। स्टेट अवार्ड हासिल करने वाले प्रत्येक अध्यापक को 25 हजार रुपये की राशि, दोशाला और मेडल से सम्मानित किया गया। इन अध्यापकों को सेवा काल में एक वर्ष का विस्तार भी मिलेगा। शेष अध्यापकों और स्कूल मुखियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षामंत्री ने सबसे पहले अध्यापक वर्ग और विशेषकर स्टेट अवार्ड और राष्ट्रीय अवार्ड जीतने वाले अध्यापकों को अध्यापक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें डॉ. राधा कृष्णन से भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
समागम में डीपीआई सेकेंडरी परमजीत सिंह, महानिदेशक जनरल स्कूल शिक्षा प्रशांत कुमार गोयल, संयुक्त सचिव तजिंदर पाल सिंह संधू, डीपीआई (एलिमेंट्री शिक्षा) इन्द्रजीत सिंह, एससीईआरटी के डायरेक्टर सुखदेव सिंह काहलों, सहायक डायरेक्टर डॉ. गुरजीत सिंह सहित विभाग के मुख्यालय तैनात समूह अधिकारी उपस्थित थे।

ऑनलाइन पोर्टल से घर बैठे ले पाएंगे छुट्टियां
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में आयोजित समागम में शिक्षामंत्री ने दिए अवार्ड
ऑनलाइन पोर्टल से घर बैठे ले पाएंगे छुट्टियां
अध्यापकों की छुट्टियों के लिए शिक्षा विभाग ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने जा रहा है। इससे अध्यापक घर बैठे ही छुट्टी की मंजूरी ले पाएंगे। शिक्षामंत्री ने जहां अवार्ड हासिल करने वाले अध्यापकों को बधाई दी। वहीं, कुछ अंकों से अवार्ड न हासिल कर सके अध्यापकों को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि वह सुदृढ़ होकर आगामी वर्ष के लिए कार्य करें।
दो बार प्रमोशन को बनेगी कमेटी
इससे पहले शिक्षा विभाग के सचिव किशन कुमार ने बताया कि शिक्षा मंत्री की प्रेरणा और नेतृत्व के कारण विभाग द्वारा कई क्रांतिकारी कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के एसीपी मामलों का निपटारा डीडीओ स्तर पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अध्यापकों की भर्ती में आई अस्थिरता को समाप्त करने के लिए एक वर्ष में दो बार विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक करवाने का फैसला लिया गया।
इन स्कूलों के छात्रों ने किया कमाल
इस अवसर पर सहोड़ा स्कूल की एक छात्रा जुगनी और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मछलीकलां के विद्यार्थियों की तरफ से कव्वाली पेश की गई। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहोड़ा की छात्राओं ने शुरुआत में शब्द गायन किया और अंत में राष्ट्रीय तराना गाया गया। सहोड़ा स्कूल की ही छात्राएं ने बैंड की मधुर धुनों के साथ सभी मेहमानों और अवार्डी अध्यापकों का स्वागत किया और इसी स्कूल की स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों ने मेहमानों को सलामी दी।