{"_id":"64abe1d755b1d07088064dfa","slug":"40-mobile-towers-closed-in-and-around-chandigarh-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ट्राइसिटी में 40 मोबाइल टावर ठप, मोरिंडा एक्सचेंज में घुसा पानी, कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ट्राइसिटी में 40 मोबाइल टावर ठप, मोरिंडा एक्सचेंज में घुसा पानी, कामकाज प्रभावित
Mon, 10 Jul 2023 04:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 Jul 2023 04:23 PM IST
सार
बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि इसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है। बीएसएनल के इंजीनियर और टेक्नीशियन की टीम काम पर लगी है। कल तक सभी टावरों को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भारी बारिश में उखड़ा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश के कारण बीएसएनल के 40 टावर बंद हो गए हैं। इसके कारण हजारों मोबाइल कनेक्शन और लैंडलाइन कनेक्शन बंद हो चुके हैं। लोगों के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। मोरिंडा एक्सचेंज में पानी घुस जाने के कारण करीब पांच मोबाइल टावर और 200 से अधिक कनेक्शन प्रभावित है। बिजली नहीं होने के कारण कामकाज प्रभावित है।
विज्ञापन
हालत यह है कि वहां जनरेटर में तेल भी समाप्त हो चुका है। ऑफिस के अंदर पानी भरा है। बनूड़ एक्सचेंज से डेराबस्सी और लालड़ू की लाइनें चलती है, जो पूरी तरह से प्रभावित हैं। ट्राइसिटी में बीएसएनएल के करीब 40 टावर बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि इसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है। बीएसएनल के इंजीनियर और टेक्नीशियन की टीम काम पर लगी है। कल तक सभी टावरों को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह दिक्कत अत्यधिक बारिश के कारण आई है। मोरिंडा एक्सचेंज में पानी घुस गया है। वहां काम बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। एमसी सिंह ने बताया कि टावरों पर पावर सप्लाई बंद है। उधर, बारिश का असर डाक सेवा पर भी पड़ा है। बड़ी संख्या में डाक नहीं बांटे जा सके हैं।