फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 lakhs of kin have given instead killing of woman, Decision in panchayat Punhana, Haryana

शर्मनाक! यहां अस्मत और हत्या को पैसों से तोला जाता है, पंचायत में 4 लाख में हुआ महिला की मौत का सौदा

Thu, 07 Jun 2018 10:54 AM IST
यूनुस अलवी, पुन्हाना
यूनुस अलवी, पुन्हाना Updated Thu, 07 Jun 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
4 lakhs of kin have given instead killing of woman, Decision in panchayat Punhana, Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेवात ऐसा इलाका है जहां असमत और मर्डर को पैसों से तोला जाता है। ऐसा ही मामला मंगलवार को गांव शाहचौखा में सामने आया जहां एक 30 वर्षीय महिला के भूत उतारने के चक्कर में उसे जमीन में दबा दिया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक महिला का पति साकिर और मृतक का भाई लियाकत घटना के बाद आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कर रहे हैं, लेकिन इस मामले को बिरादरी में सुलझाने के लिए पहले शाहचौखा में करीब तीन-चार घंटे तक पंचायत चलती रही जिसमें कोई फैसला नहीं हो सका। बाद में जब मृतक महिला की ससुराल और पीहर वाले पुलिस कार्रवाई के लिए पिनगवां थाने लाए। एक बार फिर महिला के मर्डर का फैसला कराने के लिए पंचायत का दौर चला।
विज्ञापन


यह पंचायत पूर्व पशुपालन मंत्री एवं इनेलो के वरिष्ट नेता मोहम्मद इलयास के पिनगवां स्थित निवास पर चली। जहां देर रात तक पंचायत चलती रही। आखिरकार लालच या राजनेता के दबाव के कारण महिला की मौत का करीब 4 लाख रुपये में फैसला हो गया। जिसमें दो लाख रुपये महिला के परिजनों को नकद दे दिए गए जबकि दो लाख दो दिन बाद देने का आश्वासन दिया गया। इसकी तस्दीक खुद महिला के ससुर रहमुद्दीन ने फोन पर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में होता है 60 फीसदी रेप और 50 फीसदी मर्डर के मामलों में फैसला

मेवात बार के प्रधान एवं वरिष्ट ऐडवोकेट ताहिर हुसैन रूपडिया ने बताया कि मेवात इलाके में करीब 60 फीसदी रेप और 50 फीसदी मर्डर के मामले में अदालत का फैसला आने से पहले ही बिरादरी में फैसला हो जाता है और पीड़ित पक्ष अपनी गवाई बिगाड़ देता है, जिससे आरोपी बरी हो जाते हैं। अदालत में बिरादरी फैसले का कोई जिक्र नहीं होता है।

उन्होंने बताया कि मेवात के कोट, जमालगढ़, पचगावं, राहड़ी जैसे दर्जन भर मामले हैं, जिनमें पंचायतों के माध्यम से फैसले हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन फैसलों में लालच या राजनैतिक दबाव अधिक होते हैं। उधर पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास ने फोन पर बताया कि वह पंचायत में मौजूद नहीं थे, लेकिन उसका लड़का ऐडवोकेट जावेद मौजूद था। उसने सुना है कि चार लाख में फैसला हो गया है।

असमत (रेप) लुट जाने या मर्डर हो जाने वाले परिवार का उस समय खून खोल जाता है और वे आरोपियों को कड़ी से कड़ी यहां तक फांसी की सजा की मांग तक कर देते हैं। लेकिन धीरे-धीरे यह खुमार लालच, दवाब आदि में बदल जाता है और रेप और मर्डर के मामलों में भी लोग फैसला कर लेते हैं। यहां असमत और मर्डर को पैसों से तोलना आम बात हो गई है। पुलिस विभाग मानता है कि मेवात में रेप के अधिक्तर मामलों में समझौता हो जाता है। मेवात इलाके में रेप के कई ऐसे मामले सामने आऐ हैं, जिनका पांच से दस लाख रुपये तक में फैसले हुए हैं वहीं मर्डर के बहुचर्चित कोट, जमालगढ, राहड़ी आदि ऐसे मामले में जहां लाखों रुपये पीड़ित परिवार को दिलाकर पंचायत ने फैसले कराए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed